Breaking News
recent

30 मई राशिफल : सिंह राशि के लिए रहेगा आज व्यवसाय में नए प्रस्ताव रहेंगे लाभदायक, जानें अपना राशिफल

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष : व्यवसाय में मंदी का दौर चल रहा है। धैर्य से काम लें। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। संतान के विवाह के लिए चिंतित रहेंगे। आजीविका के लिए यात्रा होगी। वाहन सुख होगा।

वृषभ : समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। जो मिला उसमे संतुष्ठ रहें। समाज में आप के कार्यों की प्रशंशा होगी। विरोधी परास्त होंगे।अध्यन में रूचि कम रहेगी।

मिथुन : दिन की शुरुआत में आलस रहेगा। जीवनसाथी और परिवार दोनों में से किस का साथ दें अस्मंसजय में रहेगे। अपने इष्ट पर पूर्ण विश्वास रखें परिणाम अनुकूल होंगे। संत दर्शन संभव।

कर्क : सोचें कार्य समय पर होने से आत्मविश्वास बढेगा। संतान की उन्नती से मन प्रफुलित होगा। मकान दूकान बदलने के योग हैं। आध्यत्म में मन लगेगा।विवाह में आ रही अड़चन दूर हो सकती है।

सिंह : व्यवसाय में नए प्रस्ताव लाभदायक रहेंगे। बच्चों की जरुरतों को पूरा करने में धन खर्च होगा। माता पिता से साथ समय व्यतीत होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। प्रशासन से जुड़े लोग पदोंन्नती पा सकते हैं।

कन्या : कार्य को टालने से नुकसान है। समय रहते कोट कचहरी के कार्य कर लें। धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। अचंबित करने वाली खबर आज मिल सकती है।

तुला : आप जिस व्यक्ति से मिलना चाहते हें आज वो स्वयम मिल सकता है। राजकार्य में बाधा आ सकती है। भाग्य उदय का समय है। समय पर अवसरों का लाभ लें। नोकरी मिल सकती है।

वृश्चिक : राजनेतिक संबंधो में मजबूती आएगी। धन निवेश से लाभ होगा। व्यापार विस्तार में अनुभवी लोगों का मार्ग दर्शन जरुर लें। आजीविका के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे।

धनु : साझेदारी से लाभ होगा, नया वाहन क्रय करने का मन है। कार्य स्थल पर प्रशासनिक परेशानी आ सकती है। दूध के व्यापार से जुड़े व्यवसाईयों के लिए समय बेहतर स्थिति का निर्माण करेगा।

मकर : मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लालच करने से नुकसान होगा। सहकर्मियों से ताल मेल नहीं बैठेगा। इंटरव्यू में सफलता के बावजूद नियुक्ति पत्र नहीं मिलेगा।

कुंभ : आप के जिद्दी व्यवहार से अधिकारी नाराज होंगे। कार्य में अवरोध आ सकते हैं। वैवाहिक निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे। दिल की सुने या दिमाग की इसी उलझन में घिरे रहेंगे।

मीन : आप जो बोलते है उस बात से मुकर जाते है। समय पर काम करना सीखें। कल कभी नहीं आता आज का काम आज ही करें ।आर्थिक लाभ होगा।ज्यादा धन की लालसा अच्छी बात नहीं, थोडा समय धार्मिक क्रियाओं में दें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.