Breaking News
recent

अंकज्योतिष 31 मई : खुशियों से भरा रहेगा अंक 09 के जातकों का दिन, पारिवारिक रिश्तों में बढ़ेगा प्रेम

पंडित गुलशन अग्रवाल

अंक 01 - परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा। अतिरिक्त कार्य के रूप में शेयर बाजार को अपनाना फायदेमंद रहेगा। बच्चों के प्रति अविवेकपूर्ण निर्णयों के कारण समस्याएं बनी रहेगी।
अनुकूलता के लिए -श्रीगणेशजी के बीजमंत्र का जप करें।

अंक 02 - भौतिक सुख सुविधा जुटाने मे बचत का पैसे खत्म होने से परेशानी बढ़ सकती है। युवाओं में आत्मविश्वास कम होगा। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
अनुकूलता के लिए -किसी के भी प्रति मनमानस साफ रखने का प्रयास करें।

अंक 03 - आध्यात्मिक क्षेत्र में रूचि के कारण कई उलझनें दूर होगी। युवावर्ग के लिए अवसरों की भरमार रहेगी। भावुकता के चलते घरेलु कार्य में सामंजस्य बैठाने में दिक्कतें रहेगी।
अनुकूलता के लिए -हनुमान मंदिर में घी का दीपक लगाएं।

अंक 04 - भौतिक जीवनशैली न छोड़ पाने से अध्यात्म के अवसरों से पीछे हटना पड़ सकता है। बच्चों का अक्खड़ व्यवहार आगे आने वाले संभावित खतरों से स्वयं को सचेत करेगा।
अनुकूलता के लिए -गाय की बछडे़ सहित पूजा करें।

अंक 05 - आक्रामक रूख अपनाने की वजह से साथी कर्मचारी स्वयं को सहज महसुस नहीं कर पाएगें। जीवन में अभिमान लाने के बजाए स्वाभिमान को अपनानें का प्रयत्न करें।
अनुकूलता के लिए -नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र ? का जप करें।

अंक 06 - जनपक्ष का रूझान अपनी तरफ करने के लिए बेहद कठिन दौर से गुजरना होगा। व्यसनों से दूर रहने के लिए प्रयासों के नतीजे अपने पक्ष में मिलना शुरू हो जाएगें।
अनुकूलता के लिए -गुड़ व चने का सेवन कर कार्य शुरू करें।

अंक 07 - वैवाहिक जीवन पूर्ण विश्वास व समर्पण पर टिका होता है इस वाक्य का अर्थ, समझकर रहना होगा। जनपक्ष को अपने पक्ष में करने के लिए कड़ी मेहनत करना पड़ सकती है।
अनुकूलता के लिए -पक्षियों के दानापानी की व्यवस्था करें।

अंक 08 - अपने से छोटे सहकर्मियों पर अपनी मनमर्जी के काम व विचार थोपने की कोशिश न करें। आत्मसम्मान से जुड़े काम के बावजुद भी जोखिम उठाने से बचना होगा।
अनुकूलता के लिए -प्रातःकाल संत प्रवचन का श्रवण करें।

अंक 09 - कार्य का महत्वपूर्ण समय दोस्तों के मध्य बितेगा। जनपक्ष के प्रति रूझान बढ़ेगा। पारिवारिक रिश्तों में आपसी सामंजस्य व प्रेम बढ़ेगा। विलासिता पर ज्यादा खर्च हो सकता है।
अनुकूलता के लिए -बहते जल में थोड़े से मुंग प्रवाहित करें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.