प्रतापगढ़. आपका मुंह आपकी सेहत बनाए रखने में सहयोग करता है, क्योंकि मुंह में 6 00 से अधिक तरह के बैक्टीरिया होते हैं, जो खून के द्वारा विभिन्न अंगों में पहुंचकर समस्याएं पैदा करते हैं। जिला चिकित्सालय में बुधवार को आयोजित दंत चिकित्सा शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ आलोक यादव व डॉ पर्वत सिंह ने यह बात कही। जिला चिकित्सालय में राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत इस विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन अस्पताल के प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉ आर एस कच्छावा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ धीरज सेन, नर्सिंग अधीक्षक राधेश्याम शर्मा ने किया। दंत स्वास्थ्य पर पीएमओ डॉ कच्छावा ने बताया कि जिला चिकित्सालय में दंत रोग विभाग अलग से स्थापित है। जहां पर रोगियों को बेहतरीन सुविधाएं मिल रही है, लेकिन लोगों को ओरल एवं डेंटल केयर की जरूरत के बारे में और जागरूक बनाने के विशेष शिविर भी आयोजित किए जा रहे हंै। इसी के साथ स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थानों में एनओएचपी के तहत परामर्र्श एवं जागरूकता शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार को आयोजित शिविर में दंत रोग से पीडि़त 36 दंत रोगियों की जांच करके उन्हें आवश्यक दवाईयां दी गई।
===========================================================
बाइक चोर गिरोह गिरफ्तार
नौ मोटरसाइकिलें बरामद
तीन युवक को गिरफ्तार किया
प्रतापगढ़ कोतवाली पुलिस ने शहर में गत दिनों हुई मोटरसाइकिलों की चोरी के मामले में गिरोह को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उनकी निशानदेही पर नौ मोटरसाइकिलें बरामद की है।गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों और मोटरसाइकिलों के बारे में पुलिस पुलिस पूछताछ कर रही है।
कोतवाल बाबूलाल मुरारिया ने बताया कि गत दिनों शहर में मोटरसाइकिलों की चोरियों की वारदातें बढ़ गई थी। इस पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कई संदिग्ध लोगों पर निगरानी शुरू की।इस दौरान कृषि मंडी के पीछे शनि मंदिर के पास निवासी बबलू पुत्र प्रकाश सुतार(मीणा) से पूछताछ की गई। गौरतलब है कि बबलू पूर्व में भी मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि 30 मार्च 2018 को सोहन पैलेस के सामने से लक्जरी बाइक चुराई थी। उक्त बाइक इंद्र ग्वाला निवासी अहीर मोहल्ला की थी। बबलू ने बताया कि चोरी में उसके साथ हरीश उर्फ हुरता मीणा पुत्र बिजिया मीणा निवासी लाम्बाडाबरा थाना पीपलखूंट व मोहन उर्फ गट्टू पुत्र केशिया मीणा निवासी मेहंदीखेड़ा पूंजागांव थाना देवगढ़ भी थे।तीनों ने मिलकर शहर से विभिन्न स्थानों से नौ मोटरसाइकिलें चुराना स्वीकार किया।पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों की निशानदेही पर नौ मोटरसाइकिलें बरामद की गई।
पांच से सात हजार में बेचते थे मोटरसाइकिलें
पूछताछ में सामने आया कि शहर से मोटरसाइकिलें चुराकर वे पांच से सात हजार रुपए में ग्रामीण क्षेत्र में बेच देते थे।पुलिस की टीम को जिला पुलिस अधीक्षक शिवलाल मीना ने प्रोत्साहन देने की घोषणा की है।
नहीं बता पाए कागज, यातायात पुलिस ने पकड़े
पुलिस ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि धरियावद नाके पर हरीश और मोहन दोनों एक मोटरसाइकिल लेकर घूम रहे है।इस पर पुलिस ने दोनों को रोका और कागज के बारे में पूछा।इस पर दोनों ही कोई जवाब नहीं दे पाए।पुलिस सख्ती पर उन्होंने यह बाकइ चोरी की होना कबूल किया।





No comments:
Post a Comment