Breaking News
recent

बैजयंत जय पांडा का BJD से इस्तीफा, पत्र लिखकर पार्टी पर उठाए सवाल


नई दिल्ली: बीजू जनता दल के नेता और ओडिशा के केंद्रापाड़ा से लोकसभा सांसद बैजयंत जय पांडा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही राजनीति से संन्यास लेने की ऐलान कर दिया है। बैजयंत जय पांडा ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को तीन पन्ने का एक भावनात्मक पत्र भी लिखा है। पांडा ने पत्र में लिखा कि बहुत दुख के साथ मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला किया है जिसमें हमारी बीजेडी नीचे गिरती जा रही है।उन्होंने लिखा है कि वह पार्टी छोड़ने की सूचना लोकसभा अध्यक्ष को दे देंगे।
पार्टी मूल विचारों से काफी भटक रही
पांडा ने नवीन पटनायक को लिखे पत्र में कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से ही पार्टी मूल विचारों से भटक रही है। मेरे खिलाफ लगातार साजिश होती रही लेकिन मैं शांत रहा। यहां तक की कई बार हमारे ऊपर जानलेवा हमले भी हुए लेकिन आपने इन गंभीर मुद्दे पर सोचना भी जरूरी नहीं समझा। उन्होंने लिखा, 'मैं इस बात से बहुत आहत हूं कि पार्टी पर नियंत्रण कर चुके एक आईएएस अधिकारी ने मेरे खिलाफ साजिश रची और आप उसे समझ नहीं पाए।
पिता के निधन पर नहीं दी श्रद्धांजलि
पांडा ने आगे लिखा कि 22 मई को उनके 87 साल के पिता बंसीधर पांडा का निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में बीजेपी, कांग्रेस और सीपीआई के बड़े नेता शामिल हुए। लेकिन मुख्यमंत्री पटनायक ने श्रद्धांजलि तक नहीं अर्पित की। बता दें कि बैजयंत पांडा के पिता बंसीधर पांडा और नवीन पटनायक के पिता बिजू पटनायक दोनों पुराने मित्र रहे हैं।

पांडा पार्टी से पहले ही हो चुके हैं निलंबित
गौरतलब है कि बीजू जनता दल ने इसी साल जनवरी महीने में बैजयंत पांडा को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में प्राथमिक सदस्यता से निलंबति कर दिया था। पांडा पर लंबे समय से पार्टी और नवीन पटनायक के खिलाफ मोर्चा खोलने का आरोप लगता रहा है। हालांकि उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत करार दिया था।


Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.