Breaking News
recent

हम संघर्ष करेंगे, अपना हक छीन कर लेंगे, किसी के सामने गिड़गिड़ायेंगे नहीं।

बीदासर । प्रधान संतोष मेघवाल ने शनिवार को बीदासर पंचायत समिति के ग्राम आसरासर, ऊँटालड़, गुन्दूसर, नब्बासर, जोगलसर, कल्याणसर, ज्याक, सड़ू छोटी, सड़ू बड़ी सहित एक दर्जन गांवों का दौरा कर जनसुनवाई की। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रधान मेघवाल का जगह-जगह चुनड़ी व शॉल औढ़ाकर, माला पहनाकर व फलों से तोलकर भव्य स्वागत किया। वहीं ग्राम नब्बासर में भींवाराम डूडी की ओर से सिक्कों से तोलकर स्वागत किया गया। प्रधान मेघवाल ने 15 हजार रूपये गांव के देव गोसांई महाराज के मंदिर में विकास के लिए भेंट किये। वहीं जनसुनवाई के दौरान गांव अमरसर में ग्रेवल सड़कों के पुनर्निर्माण कराने, गांव ऊँटालड़ में जसनाथ महाराज की बाड़ी व श्मशान भूमि में छप्परा बनाने की घोषणा की। वहीं प्रधान मेघवाल ने कहा कि पंचायत समिति अधिकार स्तर की जनसमस्याओं का निस्तारण शीघ्र किया जायेगा तथा ग्रामीण क्षेत्र की पेयजल समस्या व बिजली, शिक्षा से सम्बन्धित समस्याओं के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजे जायेगें।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रधान मेघवाल ने कहा कि अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करें। मैं सदैव आपके मान-सम्मान को बनाये रखने के लिए साथ खड़ी रहूँगी। आपकी आवाज को सदैव बूलंद रखेंगे। किसान, गरीब व मजदूर के प्रति मेरे दिल में तड़फन है। हम संघर्ष करेंगे, अपना हक छीन कर लेंगे, किसी के सामने गिड़गिड़ायेंगे नहीं। आपने मुझ जैसी बेटी को मंच पर स्थान दिया और मान-सम्मान दिया है। यह मेरा बहुत बड़ा सौभाग्य है और मेरे लिए गौरव की बात है। आपने चुनड़ी औढ़ाकर मुझ में जो विश्वास जताया है। मैं सदैव इस चुनड़ी की लाज रखूंगी।
कार्यक्रम को सरपंच संघ के अध्यक्ष भंवरसिंह ज्याणी, सरपंच सोहनलाल लोहमरोड़, चैनाराम भामू, दीपाराम सारण, जोगाराम भामू, मनोज मेघवाल, नन्दकिशोर पुजारी, भंवरलाल गोदारा ने संबोधित किया।
इस अवसर पर ब्लॉक सदस्य विनोद कंवर, संतोष कंवर, अमरसिंह भौमिया, भंवरनाथ, हुक्माराम पंच, नराणराम प्रजापत, धनानाथ सिद्ध, पूर्णसिंह भौमिया, मोहनसिंह शेखावत, जगमाल सिंह, अणदाराम नायक, ज्वालाप्रसाद, उपसरपंच जयराम, जगदीश प्रसाद पंच, लादूराम प्रजापत, देराराजाराम पोटलिया, पुरखाराम प्रजापत, पिदमणाराम खाती सहित सैंकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Anonymous

Anonymous

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.