Breaking News
recent

अब तक नहीं हुई मरम्मत

अब तक नहीं हुई मरम्मत
मोवाई. क्षेत्र के परपटिया व शौली में नदी शिवना नदी व रोजड नदी पर एनीकट गत वर्ष टूट गया था। जो अब तक सही नहीं किया गया है। जबकि तीन साल पहले रोजड नदी के एनिकट टूट गया था। इसकी भी अब तक मरम्मत नहीं की गई है। ग्रामीणों की ओर से इसकी मरम्मत के लिए कई बार मांग की गई है। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

महाविद्यालयों में कब से शुरू होंगे प्रवेश...पढ़े पुरी खबर
============================================
औपचारिकता बन रहा अवैध बूस्टर पकडऩे का अभियान
-8 दिनों में मात्र दो दिन की कार्रवाई, पकड़े 2 बूस्टर
प्रतापगढ़.
जिला मुख्यालय पर जलदाय विभाग की ओर से शहर भर में 21 मई से अवैध बूस्टर पकडऩे का अभियान चलाया जा रहा है लेकिन विभाग की लापरवाही व उदासीनता के चलते 8 दिनों में मात्र 2 दिन कार्रवाई की गर्ई। जलदाय विभाग के अनुसार 21 मई को कार्रवाई के दौरान मात्र 2 बूस्टर पकड़े गए थे। जिसके बाद 22 मई को कोई कार्रवाई नहीं की गई फिर 23 मई को कार्रवाई की लेकिन कोई बूस्टर नहीं पकड़ा गया। जिसके बाद आज तक विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में अवैध बूस्टर पकडऩे का अभियान औपचारिकता साबित हो रहा है।
अधिकारी ने कहा था नियमित रूप से हो रही पेयजल आपूर्ति
जलदाय विभाग की ओर से 20 मई को जारी प्रेस नोट में सहायक अभियन्ता मोहम्मद अकरम शेख ने बताया था कि शहरी जल योजना प्रतापगढ़ में लगभग दस हजार जल सम्बन्ध है। वर्तमान में पेयजल आपूर्ति भी 48 से 72 घंटे के अन्तराल में नियमित रूप से हो रही है। लेकिन जलदाय विभाग के अधिकारी अब बता रहे है कि पेयजल आपूर्ति बाधित होने के कारण बूस्टर पकडऩे का अभियान नियमित रूप से नहीं चला पा रहे है।
सीधे बूस्टर लगा कर खींच रहे पानी
शहर में कई घरों पर पेयजल आपूर्ति लाइन पर लोगों की ओर से बूस्टर लगा कर पानी को खींचा जा रहा है। जिसके चलते अन्य घरों में पानी की आपूर्ति कम दबाव से हो रही है और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
..................................
करेंगे तेज कार्रवाई
बूस्टर पकडऩे का अभियान 21 मई से शूरू किया है, जिसमें दो बूस्टर भी जब्त किए हंै। पेयजल आपूर्ति बाधित होने के कारण कार्रवाई नहीं की गई। अब फिर नियमित रूप से करेंगे कार्रवाई।
कुलदीप, कनिष्ठ अभियंता, जलदाय विभाग, प्रतापगढ़



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.