Breaking News
recent

शहर की हवा में घोल रहे जहरीला जहर

इन वाहनों को दिए नोटिस
वाहन सीरीज पंजीयन क्रमांक वाहन का प्रकार संख्या
आर जे 35 एम 1494 से 2765 तक टू व्हीलर 765
आर जे 35 आर 0180 से 0377 तक ट्रेक्टर 377
आर जे 35 सी 0093 से 0181 तक कार 150
..........................................
प्रतापगढ़. शहर में दौड़ रहे कंडम वाहन शहर की आबोहवा को अपने धुएं से जहरीला करने में लगे है। अनदेखी का खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शहर में धूल ओर धुंए के चलते व्यापारियों,व राहगीरों का सडक़ पर चलना दुश्वार होता जा रहा है। पुराने वाहनों से निकलते जहरीला धुएं के कारण दुपहिया वाहन चालकों को चेहरे पर रूमाल या मास्क लगा कर निकलना पड़ रहा है। जिले में कई निजी बसें, स्कूल, कॉलेज बसें, लोडिंग ऑटो, मैजिक, ट्रक बदहाल और खराब स्थिति में होने के बावजुद धड़ल्ले से चल रहे है। इनसे निकलने वाले धुएं से शहर में प्रदूषण बढ़ रहा है।

आखिर किसान को टावर पर चढऩे की क्या थी वजह...जाजने के लिए पढ़े पूरी खबर
यह है नियम
15 साल पुराने वाहनों की जांच के बाद कंडम वाहन जो पूरी तरह से खटारा है जिनकी वजह से प्रदूषण फैल रहा है, जो चलाने लायक नहीं है उन्हे विभाग मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 53 ए में लेकर पंजीयन प्रमाण पत्र के निलंबन की कार्रवाई करता है।
जिले में कई वाहन 15 वर्ष से अधिक के
जिले में कई वाहनों की 15 वर्ष की अवधि पूर्ण हो चुकी है जिसके बाद भी बिना रोक टोक चले रहे है। हालांकि परिवहन विभाग की ओर से इन्हे 6 दिसम्बर 2017 को नोटिस जारी किए हंै। ऐसे सभी वाहन जिनकी वैधता समाप्त हो चुकी है। एवं जिनकी ओर से आज तक अपने वाहन का पंजीयन प्रमाण पत्र का नवीनीकरण नहीं करवाया है। विभाग की ओर से भी माना गया है कि जिसने नवीनीकरण नहीं करवाया है ऐसा वाहन वैधानिक रूप से पंजीकृत वाहन नहीं माना जाएगा तथा नियमानुसार सार्वजनिक स्थानों पर संचालन योग्य नहीं है। ऐसे वाहन सार्वजनिक स्थानों पर उपयोग आमजन के लिए खतरनाक है।
......................................................
भेजे हंै नोटिस
विभाग की ओर से 31 मार्च 2001 तक पंजीकृत वाहनों की सीरिज के वाहन मालिकों को नोटिस भेजे गए है। वाहनों की जांच के बाद जो वाहन चनले लायक नहीं होंगे उन्हे बंद करवाया जाएगा।
प्रमोद लोढ़ा, जिला परिवहन अधिकारी, प्रतापगढ़



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.