Breaking News
recent

मोबाइल एप से होगी रेलवे स्टेशनों की स्वच्छता की मॉनिटरिंग

जयपुर
अगर आप रेल से यात्रा कर रहे हैं आैर आपकाे किसी स्टेशन या ट्रेन में साफ सफार्इ ठीक नहीं मिले ताे अब आप बड़ी आसानी से रेलवे काे इस बारे में अपना फीडबैक दे सकते हैं। रेलवे में अब अपने स्टेशन और ट्रेन में साफ सफाई की मॉनिटरिंग अब मोबाइल एप से होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने पहल करते हुए स्टेशन और ट्रेनों में स्वच्छता से जुड़ा फीडबैक जुटाने के लिए एक माेबाइल एप तैयार की है। खास बात यह होगी कि अब कोई भी यात्री इस मोबाइल एप के जरिए रेलवे को बड़ी आसानी से स्वच्छता से जुड़ा अपना फीडबैक भेज सकेगा। इतना ही नहीं, रेलवे स्टेशन और ट्रेनों की रेटिंग भी एप से प्राप्त होने वाले फीडबैक के आधार पर की जा सकेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे ने पहल करते हुए यह मोबाइल एप तैयार की है। इस एप का नाम है रेल स्वच्छ एप। इसे गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इससे पहले रेलवे बोर्ड ने इस साल इसी संबंध में स्वच्छ रेल वेबपोर्टल शुरू किया था। लेकिन मोबाइल एप के जरिए यात्री आसानी से अपना फीडबैक दे सकेंगे।

यात्रियों को रहेगी सुविधा
यात्री एप पर अपने नाम के साथ ही किसी भी ट्रेन और स्टेशन पर स्वच्छता से जुड़ा फीडबैक दे सकेंगे। जिसमें स्टेशन और ट्रेनों को विभिन्न तय मानकों के आधार पर रेटिंग प्रदान करने के विकल्प भी हैं। यात्रियों के मोबाइल टेक्नोंफ्रेंडली होने के कारण यह एप विकसित की गई है।

फीडबैक से तय हाेगी रेटिंग
एंड्रायड फोन यूजर्स इस एप का उपयोग कर सकते हैं। इस एप को चलाने के लिए यूजर आईडी या पासवर्ड की जरूरत नहीं होगी। इस एप को स्वच्छ रेल वेबपोर्टल से जोड़ा गया है। एप पर मिले फीडबैक के आधार पर स्टेशन और ट्रेनों की समीक्षा करने के साथ ही उनकी रेटिंग तय की जाएगी



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.