Breaking News
recent

किसान भवन के आगे व्यर्थ बह रहा पानी,जिम्मेदार बेखबर

बाड़मेर .शहीद चौराहे पर फ्लाइओवर के पास किसान भवन के आगे शहर के यातायात को जोडऩे वाली सर्विस रोड पर दिनभर क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से व्यर्थ पानी बह रहा है। इससे यहां दो माह पहले फ्लाइओवर के पास बनी 20 फीट सड़क पर करीब 15 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं हर समय हादसे की आशंका रहती है।
यहां संबंधित विभाग की अनदेखी के चलते सड़क पर बना गड्ढ़ा पानी बहने से दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। इससे जहां रोजाना बड़ी मात्रा में पानी व्यर्थ बह रहा है, वहीं सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है। हाईवे से शहर में जाने वाले वाहनों का यातायात दबाव भी इसी सड़क पर ज्यादा है।

दो माह पहले बनी सड़क, अब ऐसे हालात... फ्लाईओवर निर्माण के बाद दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण किया था। वहीं इसे बनाए हुए दो माह भी नहीं हुए हैं और इस तरह पूरे दिन सड़क पर पानी बहने से गड्ढ़ा हो गया है।

सीधा रास्ता रुका, रीको का भी दबाव
चामुंडा सर्किल पर बन रहे अंडरब्रिज के चलते सीधा शहर में जाने वाला रास्ता अवरुद्ध है। वहीं चौहटन सर्किल से रीको और कृषि मंडी का यातायात दबाव रहता है। इसके अलावा एक तरफ यह सड़क संकरी है तथा इसी पर बड़ा गड्ढा होने से यहां जाम की स्थिति भी बन जाती है। संबंधित विभाग की अनदेखी के चलते सड़क पर बना गड्ढ़ा पानी बहने से दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। इससे जहां रोजाना बड़ी मात्रा में पानी व्यर्थ बह रहा है, वहीं सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है।

कल ही करवाएंगे ठीक
शहर के स्टेशन रोड पर लीकेज ठीक करने के लिए स्टाफ लगा हुआ था। आज ही पता चला है, लीकेज कल ही सही करवा दिया जाएगा।
- महेश शर्मा, सहायक अभियंता, शहर बाड़मेर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.