जयपुर . अगर आप एमबीए और एमसीए में एडमिशन लेना चाहते हैं तो इस बार आपको राजस्थान मैनेमेंट एडमिशन प्रोसेस और राजस्थान एमसीए एडमिशन प्रोसेस से गुजरना होगा। दरअसल, तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से एमबीए, एमसीए व बीएचएमसीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए सेंटर फॉर इलेक्ट्रॉनिक गर्वनेंस (सीईजी), जयपुर को नोडल एजेंसी बनाया गया है। इन सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश केन्द्रीयकृत ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से किए जाएंगे। इसके तहत गठित राज्य स्तरीय कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि पिछले वर्ष एमबीए पाठ्यक्रम में छात्रों का प्रवेश कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) और एमसीए पाठ्यक्रम में प्रवेश राजस्थान मास्टर इन कम्प्यूटर एप्लिकेशंस एडमिशन टेस्ट (आरएमकैट) के नाम से किए जाते थे, लेकिन इस वर्ष एमबीए पाठ्यक्रम में स्टूडेंट्स का दाखिला राजस्थान मैनेजमेंट एडमिशन प्रोसेस (आरमैप) और एमसीए पाठ्यक्रम में प्रवेश राजस्थान एमसीए एडमिशन प्रोसेस (आरएमकैप) के नाम से किए जाएंगे। लिहाजा अगर आप राजस्थान के कॉलेजों में एमबीए या एमसीए में दाखिला लेना चाहते हैं तो आप इस प्रवेश प्रक्रिया को फॉलो करें।
सीमैट स्कोर को प्रथम वरीयता
सीईजी के निदेशक एवं संयोजक डॉ. अविनाश पंवार ने बताया कि मास्टर आॅफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) पाठ्यक्रम में प्रवेश में प्रथम वरीयता सीमैट-2018 के स्कोर एवं द्वितीय वरीयता स्नातक के अंकों को दी जाएगी। इसी प्रकार मास्टर आॅफ कम्प्यूटर एप्लिकेशंस (एमसीए) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रथम वरीयता निमसैट-2018 के स्कोर और द्वितीय वरीयता स्नातक के अंकों को दी जाएगी। इस वर्ष बीसीए, बीएससी (आई.टी./सी.एस.) उत्तीर्ण छात्रों को एमसीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए गणित विषय की बाध्यता से मुक्त रखा गया है।
31 मई से होंगे रजिस्ट्रेशन
स्नातक स्तर पर प्रवेश में राजस्थान राज्य के छात्रों को उच्च वरीयता दी जाएगी। इसके लिए कॉलेजों के रजिस्ट्रेशन 31 मई से होंगे। वहीं स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन 14 जून से शुरू किए जाएंगे। पहले राउंड के बाद बची सीटों पर संस्थान अपने स्तर पर नियमानुसार प्रवेश ले सकेंगे।





No comments:
Post a Comment