धौलपुर। शहर के पुराना शहर स्थित नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती एक युवक की रविवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बिजेन्द्र सिंह (30) पुत्र मानचंद्र कुशवाह निवासी ईंटकी कौलारी को परिजनों ने कुछ दिन पहले नशा छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती कराया था। रविवार शाम करीब साढ़े 6 बजे उसकी तबीयत बिगडऩे पर केन्द्र के कार्मिक जिला अस्पताल लेकर आए।
जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए रैफर कर दिया। जिसकी आगरा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इस पर कार्मिक शव को मृतक के गांव ले गए। जहां परिजन आक्रोशित हो गए। सूचना पर कौलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसने समझाइस कर शव को लेकर धौलपुर भिजवाया तथा परिजन कोतवाली थाने आए।
पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। टाउन चौकी प्रभारी जानकीनंदन मीना ने बताया कि शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है तथा परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर केन्द्र संचालक आशीष शर्मा व उसके कार्मिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली के हैड कांस्टेबल कुंजविहारी शर्मा ने बताया कि मामले को लेकर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव पहुंचाने गए कार्मिकों के साथ मारपीट बिजेन्द्र की आगरा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
इस पर केन्द्र के कार्मिक शव को पहुंचाने उसके गांव गए। जानकारी के अनुसार मृतक के गांव में शव देखकर लोग आक्रोशित हो गए व कार्मिकों के साथ मारपीट कर दी। इस पर वे एम्बुलेंस को मौके पर ही छोड़कर भाग आए।
मृतक दांतों से काटकर अपना खून पीता था
संचालक नशा मुक्ति केन्द्र के संचालक आशीष ने मारपीट जैसी घटना से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि बिजेन्द्र कुशवाह गांजा, चरस, शराब व नशे की गोलियों से नशा करता था। नशा छुड़वाने के लिए 15 दिन पहले ही माता- पिता यहां छोड़कर गए थे। केन्द्र में नशे की चीज ना मिलने पर खुद के हाथ पैरों को दांतो से काटकर खून पीता था और सिर दीवार में मारता था। इस कारण कई बार इसे बांधकर भी रखना पड़ता था। इसकी जानकारी परिजनों को भी दे रखी थी। रविवार को नशा नहीं मिलने पर अधिक बैचेन होने लगा व दौरा पड़ गया, दांत बंद हो गए। अस्पताल से रैफर करने पर आगरा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मौत हो गई।





No comments:
Post a Comment