नई दिल्ली। पाकिस्तान ने रविवार को लार्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम को 9 विकेट के अंतर से करारी मात दी। लेकिन इस बड़ी जीत के बाद भी आईसीसी ने पाकिस्तान की टीम पर भारी जुर्माना लगाया है। पाकिस्तान की टीम पर यह जुर्माना धीमी ओवर गति के कारण लगाया गया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा जारी बयान के अनुसार, कप्तान सरफराज खान की टीम ने निर्धारित समय में तीन ओवर कम डाले जिसके कारण मैच रेफरी जेफ क्रो ने यह जुर्माना लगाया।
कप्तान पर 60 प्रतिशत का जुर्माना -
बयान के मुताबिक कि खिलाड़ियों एवं उनके समर्थन में मौजूद सदस्यों के लिए बनाई गई आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5.1 के अनुसार धीमी ओवर गति के कारण खिलाड़ियों की मैच फीस से प्रति ओवर 10 प्रतिशत की कटौती की जाती है जबकि टीम के कप्तान की दोगुनी मैच फीस काटी जाती है। बयान के अनुसार सरफराज खान की 60 प्रतिशत एवं अन्य खिलाड़ियों की 30 प्रतिशत मैच फीस जुर्माने के तौर पर काटी जाएगी।
9 विकेट के अंतर से दर्ज की थी जीत-
इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने 9 विकेट के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की थी। पूरे मैच में पाकिस्तान का पेस अटैक काफी अच्छा रहा था। मोहम्मद अब्बास ने 8 विकेट चटकाए थे। जबकि हसल अली और मोहम्मद आमिर ने भी इंग्लैंड के बल्लेबाजों को आउट कराने में बड़ी भूमिका निभाई थी।
अब अगला टेस्ट 1 जून से-
दोनों टीमों के बीच अब अगला टेस्ट 1 जून से खेला जाएगा। यह सीरीज का अंतिम टेस्ट होगा। इस टेस्ट के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम में एक बदलाव भी किया है। मार्क स्टोनमैन की जगह पर कीटन जेनिंग्स को सामिल किया गया है। कीटन ने अपने डेब्यू मैच में भारत के खिलाफ शतक जमाया था। सीरीज के आखिरी टेस्ट मैंच में मेजबान टीम की कोशिश जीत दर्ज करते हुए सीरीज को बराबर करने की होगी।





No comments:
Post a Comment