चूरू. रीट प्रथम स्तर की परीक्षा दे चुके अभ्यर्थियों को गत दो महीनों से कट ऑफजारी होने का
इंतजार है।
सोमवार को अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग से अवगत करवाया। ज्ञापन में लिखा गया कि रीट प्रथम स्तर का परिणाम जारी हुए करीब दो माह बीत चुके हैं। मगर अब तक कटऑफ जारी नहीं की गई है।जबकि रीटप्रथम स्तर की कट ऑफ जारी करने के संबंध में उच्च न्यायालय की ओर से कोई निषेधाज्ञा नहीं है।
इसके बावजूद कट ऑफ जारी करने में ढिलाई बरती जा रही है। जो न्याय संगत नहीं है। इस सप्ताह में कट ऑफ जारी नहीं की गई तो राज्य स्तरीय आंदोलन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में राकेशकुमार, विनोद कुमार सहारण, सुरेंद्र कुमार, नोरतन शर्मा, लोकेश कुमार, नरेंद्र सिंह, समीर जोईया व श्रवण कुमार आदि शामिल थे।
नामांकन वृद्धि की राह में रिक्त पदों का रोड़ा
चूरू. सरदारशहर के गांव भोजासर छोटा के रामावि में अध्यापकों के रिक्त पद विभाग की नामांकन वृद्धि की राह में रोड़ा साबित हो रहे हैं।
गौरतलब हैकि ग्रामीणों व कार्यरत अध्यापकों के प्रयासों से विद्यालय में नामांकन 82 से 800 हो गया था। अब विद्यालय में रिक्त चल रहे अध्यापकों के पदों के कारण बच्चों की पढ़ाईबाधित हो रही है।इस वजह से विद्यालय में नामांकन गिरकर 800 से 557 हो गया है। युवा विकास समिति के बैनर तले लामबंद हुए गांव के लोगों ने सोमवार को उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा डा. महेंद्र कुमार चौधरी को ज्ञापन सौंपकर रिक्त पद भरने की मांग की।
ज्ञापन में लिखा गया कि अगर समय रहते रिक्त पद नहीं भरे गए तो विद्यार्थियों का नामांकन और कम होने की संभावना है। पदों पर नियुक्ति के लिए ग्रामीण विभाग के कार्यालयों में कई बार चक्कर लगा चुके हैं। मगर रिक्त पदों की पूर्तिकी बजाय दो अध्यापकों का तबादला कर दिया गया। अब विद्यालय में प्रधानाध्यापक सहित अध्यापकों के 19 व कनिष्ठ लिपिक का एक पद रिक्त है। ज्ञापन देने के बावजूद मांग नहीं मानी गई तो विद्यालय के ताला लगाकर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में लूणाराम सैनी, रामकुमार पूनिया, पप्पूदास स्वामी, भंवरलाल शर्मा, हनुमान गर, बजरंगलाल नाई, नंदराम स्वामी, महावीर दास, प्रकाश तिवाड़ी व संपत स्वामी आदि शामिल थे।





No comments:
Post a Comment