बारावरदा धमोतर थाना क्षेत्र के भैरूघाटी के पास मंगलवार को एक डम्पर ने बोलेरो को चपेट में ले लिया।इससे बोलेरा चालक घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय में पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि एक डम्पर निम्बाहेड़ा की ओर से आ रहा था।सामने से आती एक बोलेरो को डम्पर ने चपेट में ले लिया।इससे बोलेरा चालक घायल हो गया।घायल को ग्रामीणों की मदद से जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
आखिर किसान को टावर पर चढऩे की क्या थी वजह...जाजने के लिए पढ़े पूरी खबर
==============================================
4 वार्ड पंच व दो उपसरपंच पद पर होगा मतदान
-12 जून को वार्डपंच व 13 जून को उपसरपंच का चुनाव
प्रतापगढ़. पंचायतीराज उपचुनाव के तहत जिले में चार रिक्त वार्ड पंच एवं दो उपसरपंच के लिए चुनाव ईवीएम से करवाया जाएंगे। मतदान 12 जून को होगा एवं मतदान समाप्ति के बाद मतगणना की जायेगी। उपसरपंच का चुनाव 13 जून को होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमेन्द्र नागर ने बताया कि जिले की छोटीसादड़ी पंचायत समिति की मानपुरा जागीर ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 10, धरियावद पंचायत समिति की गाडरियावास ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 1, पीपलखूंट पंचायत समिति की केसरपुरा ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 7 तथा प्रतापगढ़ पंचायत समिति की बरडिय़ा ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 7 में रिक्त वार्ड पंच पद के लिए चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि जिले की धरियावद पंचायत समिति की चरपोटिया ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 6 एवं नाड़ ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 1 में उप संरपच पद पर निर्वाचन प्रक्रिया होगी। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोमवार को लोक सूचना जारी होने के साथ ही चुनाव क्षेत्रों में आचार संहिता प्रभावी हो गई है। निर्देशानुसार संबंधित चुनाव क्षेत्रों में अवकाश भी घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि वार्ड पंच के लिए 30 मई तक नाम निर्देशन पत्रा प्रस्तुत किये जा सकेगे एवं नाम निर्देशन पत्र एक जून तक वापस लिये जा सकते है। उम्मीदवारों को चुनाव चिन्हों का आवंटन के बाद यदि आवश्यक हुआ तो 12 जून को निर्धारित मतदान केन्द्रोंं पर प्रात: 8 बजे से सांय 5 बजे तक करवाया जायेगा। इसके बाद मतगणना 14 जून को निर्धारित स्थानों पर होगी।
जिले में गर्मी का प्रकोप, बचाव करते दिख रहे लोग देखे फोटो...
जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त
पंचायतीराज उपचुनाव के तहत वार्ड पंच एवं उपसरपंच पद चुनाव सम्पन्न कराने के लिए संबंधित तहसीलदारों को मतदान केन्द्रवार जोनल मजिस्टेऊट की शक्तियां दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) भंवर सिंह मेहरा ने बताया कि उपचुनाव के तहत 4 रिक्त वार्ड पंच पद एवं दो उपसरपंच पद पर निर्वाचन होगा। उन्होंने बताया कि पीपलखूंट पंचायत समिति के केसरपुरा पंचायत सर्किल में वार्ड नम्बर 7 में पंच निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र अभ्यर्थी द्वारा 7 जून को प्रात: 8 बजे से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केसरपुरा में जमा कराये जा सकते है। निर्वाचन लड़े जाने की स्थिति में 12 जून को प्रात: 8 बजे से सांय 5 बजे तक निर्धारित मतदान केन्द्रों पर मतदान करवाया जाएगा।





No comments:
Post a Comment