सातवें दिन भी जारी रहा
प्रतापगढ़/छोटीसादड़ी
भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर 22 मई से अनिश्चित हड़ताल पर उतरे ग्रामीण डाक सेवक अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में सोमवार को सातवें दिन भी जारी रही। ग्रामीण डाक सेवक संघ स्थानीय संघ अध्यक्ष मनोहर टांक, कोषाध्यक्ष जवाहरलाल रेदास ने बताया कि सरकार की ओर से कमलेश चंद्र कमेटी की रिपोर्ट को जल्द लागू किया जाए। सातवें वेतन आयोग में सेवा अवधि 8 घंटे एवं उसी अनुपात में वेतन निर्धारण किया जाए। ग्रामीण डाक सेवकों को विभागीय कर्मचारी मानते हुए सभी सरकारी सुविधाएं प्रदान करने की मांग की है। इन मांगों को लेकर स्थानीय ग्रामीण डाक सेवकों ने उप डाक घर के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर छोटीसादड़ी में असलम खान मुकेश कुमावत, केएस गौड़, मांगीलाल, राधेश्याम, नक्षत्रमल, भंवरलाल लोहार, भंवरलाल शर्मा, देवीलाल, सोभागसिंह, चेतन जाट, अनुपम, नारायणलाल, भोपाल एवं मिश्रिलाल मौजूद थे।
गन्दगी से वातावरण दूषित
कई दिन गुजर जाने के बाद भी नहीं उठाई गन्दगी
छोटीसादड़ी
कुछ समय पूर्व गन्दगी से भरी ट्रॉली लेकर ट्रेक्टर न्यायालय परिसर के पास स्थित राजकीय पशुचिकित्सालय के पास गुजरते हुए ट्रोली पलट गई। जिसके चलते चिकित्सालय के मुख्य द्वार के पास ही गन्दगी पसर गई। कर्मचारियों ने किसी तरह ट्रॉली को सीधी की। लेकिन ट्रोली से यहां बिखरी गन्दगी को कई दिन बीत जाने के बाद भी नहीं उठाई गई। जिसके चलते पशु चिकित्सालय के आस-पास के वातावरण में दुर्गन्द फैल रही है। उपचार के लिए अपने पशुओं को लेकर आने वाले किसानों व गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही है। लोगों ने मांग की है कि इस गन्दगी को जल्द से जल्द उठाकर निजात दिलाई जाए।
&&&&&
छगनलाल साहू बने खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष
छोटीसादड़ी
उपखंड क्षेत्र में खेल प्रतिभावों को निखारने के उद्देश्य से शारीरिक शिक्षक छगनलाल साहू को साहू महासभा द्वारा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।
जोधपुर में साहू समाज की बगीची में हुई प्रदेश महासभा की कार्यसमिति की बैठक में यह नियुक्ति की गई है।
समाज के प्रदेश अध्यक्ष शौकीन राठौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष बूंदी द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान कर साफा व प्रतीक चिन्ह देकर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। छगनलाल साहू का नगर में स्वागत किया गया। जिसमें साहू वेलफेयर सोसाइटी शारीरिक शिक्षक संघ, स्काउट गाइड संघ, टीचर्स वॉलीबॉल क्लब, शूटिंग वॉलीबॉल क्लब आदि सभी संघों ने प्रदेश महासभा का आभार व्यक्त किया।
&&&&
बंबोरी में मोटरसाइकिल चोरी
चोर गिरोह की आशंका
बम्बोरी
बंबोरी गांव में सोमवार को दिन दहाड़े एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। गांव के श्यामलाल माली ने बताया कि वह सुबह 9.30 बजे मोटरसाइकिल लेकर गांव में आवश्यक कार्य के लिए आया था। बाइक अपने घर के बाहर खड़ी की और हैंडल लॉक लगाया। इसके बाद वह घर में गया। कुछ देर बाद वापस बाहर आया ओर देखा तो मोटरसाइकिल गायब थी। उसने मोहल्ले में सब तरफ ढूंढने व पूछताछ करने पर कहीं पर भी बाइक का पता नहीं चला। इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दी है।





No comments:
Post a Comment