पुलिस की शरण में जाने के बाद भी नहीं हुई थी कार्रवाई
खेत पर लगातार फसलों को बर्बाद करने चोरी एवं कुएं में जहरीली दवाई डालने का है मामला
पुलिस ने भी दर्ज है शिकायतें
दलोट
यहां कस्बे के एक किसान ने कार्रवाई नहीं होने से परेशान होकर मंगलवार सुबह एक निजी कम्पनी के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इस दौरान रोड पर ग्रामीणों ने जाम भी लगा दिया। सूचना पर पहुंचे उपखंड अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव आदि मौके पर पहुंचे। समझाइश पर मामला शांत कराया और किसान को नीचे उतारा। किसान को साथ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
कस्बे के लक्ष्मीनारायण पुत्र भागीरथ पाटीदार का खेत और कुआं है। उसे आसपास के लोग परेशान करते है। ६ माह पहले भी उसके खेत में सोयाबीन की फसल को नष्ट कर दी थी। इस संबंध में सालमगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद एक बार फिर से फसल को नष्ट कर दी थी। इसमें भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
कुछ दिनों पहले से उसके कुएं से टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जा रही थी। इसी दौरान कुएं में किसी ने जहरीली दवा डाल दी थी। लेकिन इसकी उसे कोई जानकारी नहीं थी। जिसके चलते वह टैंकर लेकर गांव में पानी की सप्लाई करने पहुंचा। जहां उसने एक-दो जगह टैंकर खाली किया। शंका होने पर लोगों ने पानी पीकर देखा तो पता चला कि उक्त पानी जहरीला है। इसके बाद उसने पुलिस थाने में शिकायत भी की। लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। पीडि़त ने आरोप लगाया है कि उसकी दो फसलें अत्यधिक कीटनाशक डालकर बर्बाद कर दी गई। गत वर्ष फसल चोरी कर ली गई। टावर के पास पीडि़त के पत्नी, बच्चे एवं परिवार के लोग आदि उपस्थित थे। कई ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर निनोर चौकी पुलिस सहित सालमगढ़, घण्टाली, पीपलखूंट, अरनोद थाना पुलिस मौके पर पहुची। मामला शांत नहीं होता देख अरनोद उपखंड अधिकारी डॉ. कुलराज मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन लाल भार्गव भी पहुंचे। काफी देर तक समझाइश की गई। जिसके बाद परिवार वालों को तुरंत कार्रवाई का विश्वास दिलाया। जिस पर काफी मशक्कत के बाद परिवार वाले माने एवं उक्त व्यक्ति को फोन लगाया और वह नीचे उतरा।
रतलाम-प्रतापगढ़ मुख्य मार्ग किया जाम
लोगों ने पीडि़त के पक्ष में मार्ग पर जाम लगा दिया। जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हुई। जिसमें रोडवेज एवं निजी बसें आदि सम्मिलित थे।





No comments:
Post a Comment