Breaking News
recent

सूरज ने उगली आग, गर्मी से झुलसा शहर

श्रीगंगानगर.

जिला मुख्यालय पर सोमवार को भीषण गर्मी ने तौबा-तौबा करवा दी। ऐसे लग रहा था जैसे सूरज आग उगल रहा है। दिनभर लू के थपेड़ों ने आमजन को झुलसा दिया। मौसम विज्ञान केन्द्र ने सोमवार को अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जो इस मौसम का सर्वाधिक है।

पुलिस गैंगस्टरों को जिले में शरण देने वाले व्यक्तियों की जुटा रही जानकारी

घरों से निकले लोग सिर पर साफा, टोपी आदि रखकर बचाव करते दिखे वहीं बाजारों में दोपहर में ग्राहकी ठप रही। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सड़क किनारे लगे शीतल पेय के स्टॉलों पर लोगों ने गर्मी से राहत पाई। सुबह दिन की शुरुआत सुहाने मौसम के साथ हुई लेकिन धूप निकलने के साथ ही सूरज आंखें दिखाने लगा। दोपहर होते-होते बदन झुलसा देने वाली गर्मी से मुख्य बाजारों में सन्नाटा पसर गया। यह स्थिति शाम को छह बजे तक रही।

12वीं के रिजल्ट में सहेली से कम नंबर आए तो छात्रा ने उठाया ये खौफनाक कदम

अभी राहत की उम्मीद नहीं
मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखें तो अगले चौबीस घंटे तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में लू चलने और तेज गर्मी पडऩे की आशंका जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी एमएल रिणवां बताते हैं कि गर्मी से अगले चौबीस घंटे में राहत की उम्मीद नहीं है।

राजस्थान में दस दिन नहीं होगी इन जरूरी चीजों की सप्लाई, पहले से कर लें तैयारी

श्रीगंगानगर रेड कोड में
मौसम विभाग के अनुसार अधिकमत तापमान के 47.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के बाद श्रीगंगानगर को लाल कोड यानी रेड कोड में डाल दिया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी रिणवां के अनुसार श्रीगंगानगर अभी रेड कोड में है। इसका मतलब है कि अब प्रशासन को गर्मी से राहत के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे।

 

यह रहा पिछले पांच दिन का तापमान
तिथि तापमान

24 मई- 45.2
25 मई -46.5

26 मई- 46.6
27 मई- 44.5

28 मई- 47.1

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.