मानपुरा में मुक्तिधाम निर्माण व विकास कार्य का भूमिपूजन
प्रतापगढ़. शहर के वार्ड संख्या 23 मानपुरा में ग्रामीणों की मुक्तिधाम की समस्या जो काफी लम्बे समय से लम्बित चल रही थी उसको दूर करने के लिए नगर परिषद की ओर से बुधवार को मुक्तिधाम का नवनिर्माण व विकास कार्य के लिए भूमिपुजन व शिलान्यास व आधुनिक शौचालय निर्माण का शिलान्यास किया गया। नगरपरिषद आयुक्त अशोककुमार जैन ने बताया कि मानपुरा वासियों के लिए मोक्षधाम के जीर्ण-क्षीर्ण होने से व बारिश के दिनों में अन्त्येष्ठी के कार्य को करने में काफी समस्याओं का सामना करना पडता था। उसको दूर करने के लिए मुक्तिधाम के नवनिर्माण व विकास कार्य के लिए भूमिपूजन व शिलान्यास का कार्य व आधुनिक शौचालय निर्माण का शिलान्यास नगर परिषद उप सभापति डॉ. विद्या राठौर, वार्ड पार्षद दशरथकुंवर, समाजसेवी भागीरथ कुमावत द्वारा किया गया। इस दौरान पार्षद उत्सव जैन, मुकेश नागर, पूर्व पार्षद शुरवीरसिंह देवल सहित विद्यासागर राठौर, महेश शर्मा, विकास चनाल, प्रकाश पहलवान, भगवतीलाल टेलर, रमेश बागडी, मिलन शर्मा, सुनील पालीवाल, दिपेश खटीक, नगर परिषद के सहायक नगर नियोजक रमेश कुमार परिहार, कनिष्ठ अभियन्ता आशिष नागल आदि सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा ने किया।
=====================================================
बाइक चोर गिरोह गिरफ्तार
नौ मोटरसाइकिलें बरामद
तीन युवक को गिरफ्तार किया
प्रतापगढ़
कोतवाली पुलिस ने शहर में गत दिनों हुई मोटरसाइकिलों की चोरी के मामले में गिरोह को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उनकी निशानदेही पर नौ मोटरसाइकिलें बरामद की है।गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों और मोटरसाइकिलों के बारे में पुलिस पुलिस पूछताछ कर रही है।
कोतवाल बाबूलाल मुरारिया ने बताया कि गत दिनों शहर में मोटरसाइकिलों की चोरियों की वारदातें बढ़ गई थी। इस पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कई संदिग्ध लोगों पर निगरानी शुरू की।इस दौरान कृषि मंडी के पीछे शनि मंदिर के पास निवासी बबलू पुत्र प्रकाश सुतार(मीणा) से पूछताछ की गई। गौरतलब है कि बबलू पूर्व में भी मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि 30 मार्च 2018 को सोहन पैलेस के सामने से लक्जरी बाइक चुराई थी। उक्त बाइक इंद्र ग्वाला निवासी अहीर मोहल्ला की थी। बबलू ने बताया कि चोरी में उसके साथ हरीश उर्फ हुरता मीणा पुत्र बिजिया मीणा निवासी लाम्बाडाबरा थाना पीपलखूंट व मोहन उर्फ गट्टू पुत्र केशिया मीणा निवासी मेहंदीखेड़ा पूंजागांव थाना देवगढ़ भी थे।तीनों ने मिलकर शहर से विभिन्न स्थानों से नौ मोटरसाइकिलें चुराना स्वीकार किया।पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों की निशानदेही पर नौ मोटरसाइकिलें बरामद की गई।
पांच से सात हजार में बेचते थे मोटरसाइकिलें
पूछताछ में सामने आया कि शहर से मोटरसाइकिलें चुराकर वे पांच से सात हजार रुपए में ग्रामीण क्षेत्र में बेच देते थे।पुलिस की टीम को जिला पुलिस अधीक्षक शिवलाल मीना ने प्रोत्साहन देने की घोषणा की है।
नहीं बता पाए कागज, यातायात पुलिस ने पकड़े
पुलिस ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि धरियावद नाके पर हरीश और मोहन दोनों एक मोटरसाइकिल लेकर घूम रहे है।इस पर पुलिस ने दोनों को रोका और कागज के बारे में पूछा।इस पर दोनों ही कोई जवाब नहीं दे पाए।पुलिस सख्ती पर उन्होंने यह बाकइ चोरी की होना कबूल किया।





No comments:
Post a Comment