नौ मोटरसाइकिलें बरामद
तीन युवक को गिरफ्तार किया
प्रतापगढ़
कोतवाली पुलिस ने शहर में गत दिनों हुई मोटरसाइकिलों की चोरी के मामले में गिरोह को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उनकी निशानदेही पर नौ मोटरसाइकिलें बरामद की है। गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों और मोटरसाइकिलों के बारे में पुलिस पुलिस पूछताछ कर रही है।
कोतवाल बाबूलाल मुरारिया ने बताया कि गत दिनों शहर में मोटरसाइकिलों की चोरियों की वारदातें बढ़ गई थी। इस पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कई संदिग्ध लोगों पर निगरानी शुरू की। इस दौरान कृषि मंडी के पीछे शनि मंदिर के पास निवासी बबलू पुत्र प्रकाश सुतार(मीणा) से पूछताछ की गई। गौरतलब है कि बबलू पूर्व में भी मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि 30 मार्च 2018 को सोहन पैलेस के सामने से लक्जरी बाइक चुराई थी। उक्त बाइक इंद्र ग्वाला निवासी अहीर मोहल्ला की थी। बबलू ने बताया कि चोरी में उसके साथ हरीश उर्फ हुरता मीणा पुत्र बिजिया मीणा निवासी लाम्बाडाबरा थाना पीपलखूंट व मोहन उर्फ गट्टू पुत्र केशिया मीणा निवासी मेहंदीखेड़ा पूंजागांव थाना देवगढ़ भी थे। तीनों ने मिलकर शहर से विभिन्न स्थानों से नौ मोटरसाइकिलें चुराना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों की निशानदेही पर नौ मोटरसाइकिलें बरामद की गई।
पांच से सात हजार में बेचते थे मोटरसाइकिलें
पूछताछ में सामने आया कि शहर से मोटरसाइकिलें चुराकर वे पांच से सात हजार रुपए में ग्रामीण क्षेत्र में बेच देते थे। पुलिस की टीम को जिला पुलिस अधीक्षक शिवलाल मीना ने प्रोत्साहन देने की घोषणा की है।
नहीं बता पाए कागज, यातायात पुलिस ने पकड़े
पुलिस ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि धरियावद नाके पर हरीश और मोहन दोनों एक मोटरसाइकिल लेकर घूम रहे है। इस पर पुलिस ने दोनों को रोका और कागज के बारे में पूछा। इस पर दोनों ही कोई जवाब नहीं दे पाए। पुलिस सख्ती पर उन्होंने यह बाकइ चोरी की होना कबूल किया।
-
https://www.patrika.com/pratapgarh-rajasthan-news/repairs-till-now-2870599/
जाजली में गौरव पथ बना लोगों के लिए मुसीबत
वनपुरा
निकटवर्ती ग्राम जाजली में गौरव पथ निर्माण में अनियमितताओं का अंबार है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यहां भानुप्रतापसिंह, दीपक कुमावत, धर्मेंद्रसिंह आदि ने बताया कि यहां लगभग 20 दिन पहले गौरव पथ निर्माण में सीसी सडक़ का कार्य चला था। जिसके बाद अब तक सीसी सडक़ अधूरी ही पड़ी है। जिसकी अधूरी मरम्मत वह एक तरफ पूरी सडक़ की खुदाई कर रखी है। जिससे वाहन चालकों को पैदल चलने में परेशानी उठानी पड़ रही है। गौरव पथ में भी घटिया सामग्री का उपयोग करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इसका कार्य शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की है।





No comments:
Post a Comment