नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घरेलू बाजार में पेट्रोल की कीमत में लगातार हो रही वृद्धि पर केंद्र सरकार से कदम उठाने का आग्रह करते हुए सोमवार को कहा कि कृषि क्षेत्र और आमजनों को इस वजह से काफी मुश्किलों को सामना कर पड़ रहा है। ममता ने ट्वीट कर कहा, "तेल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। कृषि, यातायात और आम आदमी सभी इससे बुरी तरह प्रभावित हैं और इन्हें जबरन इस भार को सहने के लिए मजबूर किया जा रहा है।"उन्होंने कहा, "स्थिति गंभीर होने के बावजूद केंद्र सरकार इसका समाधान करने के लिए कोई गंभीर कदम क्यों नहीं उठा रही? उन्हें इस पर कार्रवाई करने की जरूरत है।"
दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में ईंधन की कीमतें रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई है और प्रत्येक दिन यह नए रिकार्ड स्तर को छू रही हैं। कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और देश में ईंधन पर लगने वाले उच्च उत्पाद शुल्क की वजह से पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। डीजल की कीमतों में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में इस समय डीजल की कीमत क्रमश: 68.90 रुपये, 71.45 रुपये, 73.36 रुपये, 72.74 रुपये है।
तेल की बढ़ी कीमतों पर विपक्ष एकजुट
इससे पहले विपक्ष ने तेल के बढ़े दामों पर मोदी सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत पर जमकर हमला बोला । कांग्रेस नेता पवन खेरा ने कहा है कि डीजल और पेट्रोल की कीमतों लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे साबित साबित हो गया कि पेट्रोल और डीजल दोनों ही कर्नाटक चुनाव के निष्कर्ष का इंतजार कर रहे थे।
वहीं आंध्र प्रदेश में टीडीपी नेताओं ने तेल के बढ़े दामों के खिलाफ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के एक नेता ने अपने स्कूटर में आग लगाकर तेल के बढ़े दामों के खिलाफ प्रदर्शन किया।





No comments:
Post a Comment