Breaking News
recent

ग्रामीणों ने टैंकर मंगवाकर भर दिया वाटरकूलर

मनोहरथाना. चन्दीपुर में ग्राम पंचायत द्वारा ग्रामीणों की पेयजल समस्या को लेकर शीतल पेयजल के लिए लगाए गए सार्वजनिक वाटर कूलर में एक पखवाड़े तक पानी नही भरवाया तो ग्रामीणों द्वारा टैंकर मंगवा कर भर दिया।
कस्बे के जगदीश, बिठ्ठलप्रसाद शर्मा, राकेश लोधा, कमलेश भील ने बताया कि ग्राम पंचायत ने एक माह पूर्व ग्रामीणों के लिए वाटरकूलर तो लगा दिया लेकिन उसमें पानी भरने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। भीषण गर्मी में ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे हैं। इस सार्वजनिक वाटर कूलर में गत 15 दिन से पानी नही भरा गया। जिससे ग्रामीण लोग परेशान हो रहे थे। वहीं साप्तहिक हाट होने से ब्रामीणों द्वारा पानी टैंकर मंगवाकर वाटरकूलर में पानी भरवा दिया।

मनोहरथाना पत्रिका. कस्बे में पेयजल समस्या को लेकर ग्राम पंचायत द्वारा प्रमुख पांच स्थानों वाटरकूलर लगाए हैं। साथ ही 3 ट्यूबवैल व 8 हैंडपंप लगवाने का कार्य शुरू कर दिया है। सरपंच निखिलेश नामा ने बताया कि कस्बे के लोगों व खरीदारी के लिए आने वाले ग्रामीणों की पेयजल समस्या के निराकरण के लिए कस्बे में अम्बेडकर सर्किल, तहसील रोड दुर्गा मंदिर , हरनावदा रोड, ग्राम पंचायत परिसर व कालीखाड़ सामुदायिक भवन के निकट वाटर कूलर लगाए गए। वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए शीतला माता मंदिर, प्राचीन किला परिसर व राजकीय अंबेडकर छात्रावास में ट्यूबवैल एवं कण्डारा मोहल्ला, नाई मोहला, रैदास मोहल्ला, कंवरजी का थानक, हरनावदा रोड पर बागडी मिल, गणेश कॉलोनी, किशनपुरिया शमशान, बैलास मार्ग पर कब्रिस्तान के निकट हैंडपंप लगाने का कार्य शुरू किया गया।

ठेकेदार से ही ठीक करवाई पाइप लाइन
मनोहरथाना ञ्च पत्रिका. कस्बे में बीएसएनएल की भूमिगत केबल लाइन डालने वाले ठेकेदार की जेसीबी मशीन से तीसरी बार जलदाय विभाग की मुख्य भूमिगत पाइप लाइन तोड़ी गई। जलदाय विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं और समझौता कर टूट लाइन ठेकेदार से ही ठीक करवा ली। जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियन्ता रामनाथ मीणा ने बताया कि किशनपुरिया से मनोहरथाना में आने वाली जलदाय विभाग की मुख्य भूमिगत पाइप लाइन कालीखाड़ नदी की छोटी पुलिया के निकट शनिवार को बीएसएनएल विभाग के ठेकेदार की जेसीबी मशीन ने तोड़ दी थी। जिससे संपूर्ण पेयजल आपूर्ति का पानी व्यर्थ में बह गया। इस कारण जलापूर्ति नहीं हो सकी। शनिवार रात में उसी ठेकेदार से पाइप लाइन ठीक करवाई गई। रविवार को आपूर्ति बहाल हो गई।
पंचायत ने कस्बे में लगाए पांच वाटर कूलर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.