Breaking News
recent

गोगाजी महाराज मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न, मन्दिर शिखर व ध्वज स्थापित

धोलानाडा .ग्राम पंचायत के मंगले की बेरी स्थित गोगाजी महाराज मंदिर की रविवार को प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ। मन्दिर कमेटी के पुजारी रामाराम मायला ने बताया कि यहां शनिवार को भजनसंध्या हुई। इसमें गायक कलाकार गायणा व हीराराम गोदारा ने गणेश वन्दना के साथ भजनों की प्रस्तुतियां दी। इसमें देररात तक श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए। बीच-बीच में बोलियां भी लगाई गई। वहीं रविवार को मंत्रोच्चार के साथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ।
यह रहे बोलियों के लाभार्थी

प्राण प्रतिष्ठा में शिखर के लाभार्थी रावताराम बेनीवाल, ध्वज के लाभार्थी चेनाराम बेनीवाल, मूर्ति के लाभार्थी कुम्भाणी मायला परिवार, महाप्रसादी भैराराम देदड़, अखण्ड ज्योत नानगाराम गोदारा, महाआरती धर्माराम बेनीवाल, चबूतरा नगाराम बेनीवाल, दान पात्र धनाराम लेघा, प्याऊ व कलश के लाभार्थी चौथाराम मईया, मूर्ति के लिए जेठाराम बेनीवाल लाभार्थी रहे। महंत राजनाथ महाराज का सान्निध्य रहा।

जीएसएसएस बोर्ड गठन पर ग्रामीणों की आपत्ति

चौहटन .पंचायत क्षेत्र सणाऊ के दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कलक्टर, को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबन्ध निदेशक, उप रजिस्ट्रार व ग्राम सेवा सहकारी समितियों के प्रशासक को पत्र लिख ग्राम सेवा सहकारी समिति सणाऊ के गठन पर आपत्ति जताई। उन्होंने बोर्ड गठन के लिए सदस्यों के चयन में नियमों की अदेखी का आरोप लगा है। सणाऊ निवासी सवाईसिंह, बाबूसिंह, मिसरीराम, पदमसिंह, नीम्बाराम सहित अन्य ने ज्ञापन में बताया कि चयनित सदस्यों में से कुछ जनों पर पूर्व में भ्रष्टाचार व गबन के मामले व लाखों रुपए की रिकवरी लंबित है। वहीं किसी के दो से अधिक संतान होने के बावजूद उन्हें सदस्य बनाया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि आवेदकों ने चुनाव प्रतिनिधि से मिलकर तथ्य छुपाए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बोर्ड गठन के लिए एससी, एसटी, ओबीसी, महिला एवं अऋणी सदस्य वर्ग में से एक-एक सदस्य चुना जाना आवश्यक है। वहीं यहां इनमें से एक भी सदस्य नहीं लिया गया है, उन्होंने बोर्ड गठन की सम्पूर्ण प्रक्रिया को नियमानुसार करवाए जाने की माांग की है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.