नई दिल्ली। उत्तर भारत इस समय लोग कड़ाके की गर्मी के बीच अपना जीवनयापन कर रहे है। वहीं दक्षिणी भारत में बारिश और बाढ़ की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। केरल में समय से मानसून आ चुका है। इसके चलते केरल में खुब बारिश हो रही है। लेकिन इस बारिश से केरल से ज्यादा मैंगलोर (कर्नाटक) के निवासी परेशान है। मैंगलोर में जगह-जगह पर भारी जल जमाव हो चुका है। इसके चलते शहरवासियों को भारी तकलीफ उठानी पड़ रही है। प्रकृति के इस कहर से बचने के लिए लोग अपने-अपने स्तर से काम भी कर रहे है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज लोकेश राहुल ने अपने शहर (मैंगलोर) वासियों के लिए इमरजेंसी नंबर शेयर किया है।
Stay safe Mangalore, my prayers with all of you. Please share these emergency numbers with everyone. #MangaloreRains https://t.co/n5oCn5ioLM
— K L Rahul (@klrahul11) May 30, 2018
सुनील शेट्टी के ट्वीट को किया रिट्वीट-
मैंगलोर में बाढ़ की समस्या को देखते हुए बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने ट्वीट करते हुए इमरजेंसी नंबर शेयर किया। जिसे रिट्वीट करते हुए लोकेश राहुल ने भी अपने शहरवासियों की सुध ली। बता दें कि फिल्म जगत औऱ क्रिकेट के ये दोनों दिग्गज मैंगलोर के रहने वाले है। अपने शहर की इस हालत को देखते हुए इन लोगों ने आपातकालीन नंबर शेयर किया है।
Breaks my heart to see my hometown going through this ordeal! All my prayers for my city of love and for its people! Please please share these emergency numbers with as many as you can! The least one can do from such distance 🙏 #Mangalore #MangaloreRains pic.twitter.com/GOqoFDugQm
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) May 29, 2018
उम्मीद और भी है-
अपने-अपने पेशेवर जिंदगी में ये दोनों बड़ा मुकाम हासिल कर चुके है। अभी भले ही इन्होंने लोगों की भलाई के लिए आपातकालीन नंबर शेयर किया है। लेकिन इन लोगों से आगे ये भी उम्मीद होगी कि वे अपने स्तर से लोगों को इस हालत से निकलने में मदद करे। बता दें कि सुनील शेट्टी पहले भी कई बार सामाजिक कार्य करते दिखे है।
बारिश से जीना हुआ मुहाल-
केरल के साथ-साथ मैंगलोर में रही बारिश से कई मैंगलोर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। इससे लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर गया। मैंगलोर के पानांबुर में बारिश के साथ ही हवा भी चली। इलाकों में भरे पानी के चलते आस पास फंसे लोगों को नावों और अन्य साधनों के जरिए सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। मैंगलोर के साथ-साथ राज्य के हुबली में भारी बारिश हुई है।





No comments:
Post a Comment