Breaking News
recent

कंटेनर में पिकअप घुसने से चालक की मौत, एक गम्भीर घायल

 

गुलाबपुरा।

क्षेत्र के बाइपास की पुलिया के निकट आगे चल रहे कंटेनर में पिकअप जीप घुसने से चालक की मौत हो गई जबकि एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे भीलवाड़ा के लिए रैफर किया गया।

 

READ: अस्पताल में घंटों तड़फता रहा घायल नहीं मिला डॉक्टर, जब आया तो बिना देखे ही आगबबूला होकर थमा दी रैफर पर्ची

थानाधिकारी सतीशचंद मीणा ने बताया की पिकअप में गुटखा भरकर गुलाबपुरा से भीलवाड़ा की ओर आ रही थी। गुलाबपुरा बाइपास पर नवनिर्मित ओवरब्रिज पर आगे चल रहे कंटेनर चालक के अचानक ब्रेक लगा देने से पिकअप अंदर घुस गई।

 

READ: नया शिक्षा सत्र शुरू होने को धूल फांकती आधी अधूरी किताबें, अधिकारियों को नहीं जानकारी कि क्यों नहीं आई किताबें

 

पिकअप चालक शास्त्रीनगर (भीलवाड़ा) निवासी फूलचंद जीनगर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसमें सवार आजादनगर निवासी ऋषभ छीपा घायल हो गया। उसे भीलवाड़ा के लिए रैफर किया गया।

 

पेड़ से गिरे बालक की मौत

कोटड़ी. क्षेत्र के रेडवास के कीरो का झोपड़ा में पेड़ से गिरने से बालक की मौत हो गई। कोटड़ी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया।
थानाधिकारी भंवरसिंह गौड़ ने बताया कि कीरो का झोपड़ा रेडवास निवासी भैरूलाल कीर (11) सिर के बल पेड़ से गिर गया। इससे सिर में गम्भीर चोट लगी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

 

छत पर सोते रह गए कर्मचारी, पम्प से 34 हजार पार

 

भीलवाड़ा. शहर के निकट बड़ा महुआ गांव में रविवार रात को पेट्रोल पम्प के दफ्तर का ताला तोड़कर चोर ३४ हजार रुपए पार कर ले गए। जिस समय वारदात हुई उस समय पम्प कर्मचारी छत पर सोए हुए थे। इस सम्बंध में सदर थाने में रिपोर्ट दी गई।
पुलिस के अनुसार बड़ा महुआ गांव में पेट्रोल पम्प के दफ्तर का रात में चोरों ने ताला तोड़ दिया। गल्ले में रखी नकदी पार कर ले गए। छत पर सोए कर्मचारियों को सोमवार सुबह जाग होने पर भनक लगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.