Breaking News
recent

UK को मोदी का जवाब- 'सवाल ना उठाइए ये वही जेलें हैं जहां आपने गांधी-नेहरू को बंद किया था'

नई दिल्ली। भारत की जेलों पर ब्रिटिश अदालत की ओर से की गई टिप्पणी पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक अहम बयान दिया है। दरअसल, माल्या को प्रत्यर्पण कर भारत लाए जाने के मामले में ब्रिटिश कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा था कि हम पहले भारतीय जेलों की जांच करेंगे। सुषमा स्वराज ने बताया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे से मुलाकात की थी, तब उन्होंने कहा था कि ये वही जेलें हैं जहां आपने महात्मा गांधी और पंडित नेहरू जैसे नेताओं को बंद रखा था, इसलिए इन पर सवाल मत उठाइए। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ब्रिटिश हुकूमत के दौर का जिक्र किया था।

विदेश मंत्रालय की सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने आई बात

विदेश मंत्रालय की सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने के दौरान सुषमा से एक पत्रकार ने विजय माल्या की भारत वापसी को लेकर सवाल पूछा था जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि भारत की ओर से कानूनी तौर पर लड़ाई जारी है। हमने ब्रिटेन को प्रत्यर्पण की सिफारिश भेज दी है। इसी के साथ उन्होंने कॉमनवेल्थ देशों की बैठक के दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों की मुलाकात का भी जिक्र किया।

लव जिहाद पर उत्तराखंड बीजेपी विधायक की चेतावनी,'हिंदू सेना खुद करेगी मुकाबला'

ब्रिटिश अदालत से लग चुका है करारा झटका

आपको बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक समेत एक दर्जन से ज्यादा भारतीय बैंकों से लोन लेकर फरार हुए कारोबारी विजय माल्या को हाल ही में ब्रिटेन की एक अदालत ने करारा झटका दिया था। वह लंदन में भारतीय बैंकों की ओर से दायर किए गए करीब 10 हजार करोड़ रुपए का मुकदमा हार गया था। भगोड़ा घोषित हो चुके माल्या के प्रत्यर्पण के लिए भारत सरकार लंबे समय से कोशिश कर रही है।

बीजेपी नेता अरूण शौरी ने विपक्ष को बताया लोकसभा चुनाव 2019 में मोदी लहर से मुकाबले का फंडा



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.