पंडित गुलशन अग्रवाल
अंक 01- व्यवसायिक मुकदमों के संबंध में अपने बोलने का व्यापक असर फैसलों पर पड़ सकता है। जनपक्ष को साधना मुश्किल साबित होगा । पिता के साथ संबंध मजबुत बनाने होगें।
अनुकूलता के लिए - देवालय में दर्शन कर कार्य शुरू करें।
अंक 02- स्वयं के द्वारा किये गए वादों को निभाने के लिए भावनात्मक रूप से खुद को अलग करना होगा। समय के अनुसार अवसरों का पुरा-पुरा लाभ लेने में कामयाब रहेगें।
अनुकूलता के लिए - चंदन का तीलक लगाकर घर से निकलें।
अंक 03- विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। काम में गति बनाए रखना होगी। भाग्य की विडंबना के चलते नए संबंधो का पूर्णरूप से लाभ नहीं ले पाएगें।
अनुकूलता के लिए - श्रीकृष्ण मंदिर में तुलसाजी की माला चढ़ाएं।
अंक 04- आपको स्वयं ही अपने विचारों में खुलापन व स्वतंत्रता की झलक देखने को मिलेगी। कार्यालय में अपने वरिष्ठ के समक्ष विचारों को खुलकर रखने से बचकर रहना होगा।
अनुकूलता के लिए - पीले रंग के अनाज का दान करें।
अंक 05- कार्यक्षेत्र में लाभजनित स्थितियों को अपने आलस्य करने की वजह से छोड़ना पड़ सकता है। दोस्तों के द्वारा दी गई जवाबदारी को निभाने में काम का बोझ बढ़ सकता है।
अनुकूलता के लिए - नर्वांण मंत्र का विधिवत जप करें।
अंक 06- अनबन की संभावनाओं को देखते हुए किसी अपरिचित के मामलो में दखल देने से बचकर रहना होगा। आर्थिक मौर्चों पर किला लड़ाने के लिए तन-मन से जुटना होगा।
अनुकूलता के लिए - एक कनेर का पुष्प अपने साथ में रखें।
अंक 07- विवाह समारोह में भाग लेने व भोजन की अनियमितता से स्वास्थ्य में गढ़बढ़ हो सकती है। जोखिम के कार्य करने से बचना होगा अन्यथा किसी हादसे का शिकार हो सकते हैं।
अनुकूलता के लिए - सांयःकाल दही का सेवन करने से बचें।
अंक 08- घरेलु जिम्मेदारियों व दायित्वों को निभाने के लिए आश्चर्यजनक रूप से खुद को तैयार पाएंगे। खर्चों में कमी करने का प्रयास करें। आज के दिन मन स्थिति संशयभरी रहेगी।
अनुकूलता के लिए - रूपयों के लेनदेन से बचकर रहें।
अंक 09- अत्यधिक उग्रता के चलते परोपकार में शामिल होने के बावजुद यश को प्रभावी ढंग से नहीं बढ़ा पाएंगे। आज का पुरा समय युवाओं के लिए सफलता देने वाला होगा।
अनुकूलता के लिए - शनिमंदिर में सरसो का तेल व काली तिल्ली चढ़ाएं।





No comments:
Post a Comment