प्रतापगढ़. राजस्थान राज्य पुस्तक मण्डल की ओर से जिले में पाठ्य पुस्तकों का वितरण सोमवार से होगा। डीपो प्रबन्धक उदयराम निनामा ने बताया कि डीपो पर कक्षा 1 से 8 तक 36 पुस्तकों के सेट के मुकाबले 26 पुस्तकों के सेट पहुंच चुके हैं। शेष 10 पुस्तकें अब तक डीपो में नहीं पहुंची हंै। हालांकि बकाया पुस्तकों के शीघ्र ही पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसको देखते हुए सोमवार से पुस्तकों का वितरण शुरु कर दिया जाएगा। इसके लिए दो चरण निर्धारित किए हैं। प्रथम चरण 4 जून सोमवार से शुरु किया जाएगा जो 12 जून तक चलेगा। जिसमें प्रतिदिन 15-15 नोडल केन्द्र को पुस्तके वितरित की जाएगी। जिले के पांचों ब्लॉकों के नोडल प्रभारियों को क्रमवार सूचित किया गया है। प्रथम चरण में सोमवार से कक्षा 1 से 8 तक की पुस्तकें प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए नोडल प्रभारियों को सूचित किया गया है।
निनामा ने बताया कि माध्यमिक स्तर की कक्षा 1 से 12 तक की पुस्तकों का वितरण शीघ्र होगा इसमें अब तक कुछ पुस्तकें डीपो पर पहुंची नहीं हैं, हालांकि डीपो में अब तक इतनी आपूर्ति हो चुकी है कि वजन के आधार पर माध्यमिक स्तर की पुस्तकों का वितरण शुरु किया जा सकता है।
वितरण शुरु करेंगे
पुस्तकेें डीपो में पहुंच रही हंै। शेष पुस्तकें भी शीघ्र ही पहुंच जाएगी। इसको देखते हुए सोमवार से कक्षा 1-8 तक की पुस्तकों का वितरण शुरु किया जा रहा है।
उदयराम निनामा
प्रबंधक , राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक वितरण केन्द्र प्रतापगढ़
------------------------
पांच माह बाद भी अधूरा पड़ा जीएसएस
दलोट. निकटवर्ती चकुन्डा में जीएसएस का कार्य 5 माह बीत जाने के बावजूद भी पूर्ण नहीं हो पाया है। यहां सांसद सीपी जोशी ने शिलान्यास किया था। जिसमें कार्य 3 महीने में पूर्ण करने का समय दिया था। उसके बावजूद भी 5 माह में यह कार्य अधूरा है। यहां लगाए गए पोल भी झुकने लगे हैं। विद्युत लाइन बिछाने को लेकर उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। कुछ ही दिनों में मानसून ने दस्तक दी है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के समय फसल को नुकसान हो सकता है। रमेश तेली, शंकर, पूर्व सरपंच अनिल मीणा, बापूलाल, नानालाल आदि ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने यहां काम शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।
---------------------------





No comments:
Post a Comment