Breaking News
recent

पटेल ने इंग्लैंड में मचाया धमाल, 11 गेंदों में 4 रन देकर झटके 5 विकेट

नई दिल्ली। इंग्लैंड में इस समय जमकर रन बरस रहे हैं। अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड ने ODI क्रिकेट का हाईएस्ट स्कोर(481) बनाया था। इसके बाद उनकी महिला टीम ने T20 क्रिकेट में हाईएस्ट स्कोर(250) बनाया । इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट भी चल रहा है, इसमें भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भी खेल रहे हैं। सॉमरसेट और सरे के बीच हुए मुकाबले में सरे की ओर से खेल रहे 20 साल के गेंदबाज के आगे सभी ने घुटने टेक दिए। इस गेंदवाज ने 11 गेंदों के भीतर 5 विकेट चटका दिए। इस खिलाड़ी ने बल्लेबाजी करते हुए भी 48 रनों की पारी खेली थी। विराट कोहली सरे काउंटी टीम का हिस्सा बनने वाले थे, लेकिन बाद में उन्होंने इससे बाहर रहने का मन बना लिया।


पटेल का जबरदस्त गेंदबाजी स्पेल
20 साल के रयान समीर पटेल सरे के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलते हैं। वह हरफनमौला खिलाड़ी हैं और उन्होंने अभी तक सरे के लिए केवल 8 मुकाबले खेले हैं। रयान भारतीय मूल के इंग्लिश खिलाड़ी हैं। रयान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 रनों की पारी खेली उसके बाद पहली इनिंग में गेंदबाजी करते हुए सॉमरसेट की टीम को 164 पर 4 से 180 पर ऑल आउट कर दिया। रयान ने अपने पहले ओवर में 4 रन देकर 2 विकेट लिए, इसके बाद दूसरे ओवर में बिना रन दिए 3 विकेट लिए, तीसरे ओवर में कोई भी विकेट नहीं मिला और चौथे ओवर में 1 रन पर 1 विकेट लिया।


सरे ने इनिंग से जीता मैच
सरे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विकेटकीपर ओली पोप की शतकीय पारी की बदौलत 459 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी करने उतरी सॉमरसेट को रयान के 6 विकेटों की मदद से 180 रनों पर समेट कर फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया। टीम के सीनियर गेंदबाज मोर्ने मोर्केल को एक भी विकेट नहीं मिला। इसके बाद दूसरी पारी खेलने उतरी सॉमरसेट को 210 रन पर समेट कर मैच इनिंग और 69 रनों से जीत लिया। इस इनिंग में मोर्केल ने 4 विकेट झटके। साथ ही इंग्लैंड के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके जेड डेर्नबैक ने भी 4 विकेट झटके।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.