Breaking News
recent

राजस्थान में यहां दिनदहाड़े 14 लाख की लूट, घटना को अंजाम दे बाइक पर भाग निकले लुटेरे

धोलपुर। शहर में आज सुबह एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवक 14 लाख रुपए लूट कर भाग गए। शहर में हुई इस वारदात से अचानक हडक़ंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पहुंचे। बताया जा रहा है कि बाइक सवार मुरैना की तरफ भागे हैं। फिलहाल पुलिस ने पीडि़त के बयान को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है ।

बैंक में जमा कराने जा रहा था नकदी
शहर के गढ़पुरा मोहल्ला निवासी लव सैनी रेडियंट केश कंपनी में काम करता है। वह आज सुबह के समय रिलायंस पेट्रोल पंप धौलपुर मनिया स्टेशन श्रीराम फाइनेंस कंपनी सहित कई शाखाओं से नकदी इक_ा करके बैंक में जमा करने जा रहा था।

बदमाशों ने बाइक को लात मार गिराया
बस स्टैंड के पास पहुंचने पर पीछे से आए बाइक सवार दो लोगों ने उसकी बाइक में लात मारकर उसे गिरा दिया। युवक जब तक संभलता उससे पहले बाइक सवार अज्ञात चोरों ने उसे हथियार दिखाया और उसके हाथ में लगा बैग छीन लिया। इसके बाद बाइक सवार चंबल रोड की तरफ भाग गए। अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में हडक़ंप मच गया।

 

वहीं इधर... जिले के खिंवाड़ा तहसील के घेनड़ी गांव की घटना
पाली। जिले के खिंवाड़ा तहसील के घेनड़ी गांव में बढ़ती चोरी की घटनाओं के विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की।
चोरी की बढ़ती घटनाओं के विरोध में ग्रामीणों ने सौंपा एसपी को ज्ञापन - जिले के खिंवाड़ा तहसील के घेनड़ी गांव की घटना पाली। जिले के खिंवाड़ा तहसील के घेनड़ी गांव में बढ़ती चोरी की घटनाओं के विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। एडवोकेट चन्द्रभानसिंह राजपुरोहित ने बताया कि घेनड़ी गांव में पिछले एक माह में 10 से अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकी है। वहीं 17 जून को 6 अलग-अलग मकानों के ताले तोडकऱ चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। इन चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस थाने में मामला भी दर्ज करवाया गया है। चोरी की घटनाओं को रोकने व आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गक को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राजेन्द्रसिंह, मोहनसिंह मादड़ी, शेषपुरी, नरेन्द्रपुरी, हरिसिंह, मांगीलाल, गणपतपुरी, जगदीश पुरी रामचन्द्र पुरोहित सहित ग्रामीण उपस्थित थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.