नर्इ दिल्ली। 2014 के चुनावों के दौरान नरेंद्र मोदी ने विदेशों से कालाधन लाकर गरीबों के खातों में 15-15 लाख रुपए जमा करने का वादा किया था। लेकिन सत्ता में आए चार साल हो चले हैं, लेकिन खाते में 15 लाख रुपए नहीं आए। अब उसी 15 लाख के ना आने के कारण बहराइच का व्यक्ति मिट्टी की तेल की बोतल लेकर बैंक पहुंच गया आैर आत्मदाह करने की कोशिश की। किसी तरह मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने युवक को काबू में कर हिरासत में लिया है। इस मामले में शाखा प्रबंधक की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जब बैंक में मच गर्इ अफरा तफरी
प्रधानमंत्री मोदी जी ने हम सभी को ठगा है, 15 लाख नहीं दिया। बैंक से भाग जाओ, आग लगा दूंगा' यह शब्द थे इलाहाबाद बैंक जरवल में पहुंचे युवक के। इतना कहते ही युवक ने हाथ में लिए हुए बोतल से पेट्रोल छिड़कना शुरू कर दिया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। पेट्रोल से भरी एक बोतल को बैंक कैंपस में उड़ेल दिया। जरवलरोड थाना अंतर्गत धनराजपुर गांव निवासी मौजीलाल हाथ में पांच लीटर की मिट्टी के तेल की बोतल लेकर पहुंचा। बैंक में पहुंचते ही उसने सहायक प्रबंधक नितिन कुमार कनौजिया से बैंक के बाहर भागने को कहा। प्रबंधक ने कारण पूछा तो युवक बोला मोदी जी ने 15 लाख देने को कहा था। आज तक खाते में फूटी कौड़ी नहीं आई। हर सप्ताह खाता चेक करता हूं। परिवार भुखमरी के कगार पर है।
पूरे बैंक में छिड़क दिया मिट्टी का तेल
जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक युवक ने हाथ में लिए हुए बोतल से पेट्रोल छिड़कना शुरू कर दिया। लोगों ने रोकने की कोशिश की तो जेब से माचिस निकाल ली। बैंक में मौजूद लोगों में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। लोगों की चीख सुनकर बैंक से कुछ दूरी पर मौजूद पुलिसकर्मी पहुंचे। जिसके बाद मौजीलाल को काबू में किया जा सका। शाखा प्रबंधक राजकुमार यादव की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। बैंक परिसर के अंदर युवक ने जो पेट्रोल फेंका था, उसे साफ करवाया गया है। बैंक पूरी तरह सुरक्षित है।





No comments:
Post a Comment