Breaking News
recent

सीमेंट फैक्ट्री स्क्रैप गोदाम से 15 क्विंटल लोहा चोरी गश्त के दौरान नहीं मिले गार्ड लोहे के ठेले व पिकअप में भरकर ले जाने के मिले निशान

सवाईमाधोपुर. सीमेंट फैक्ट्री स्क्रेप गोदाम से बुधवार रात 15 क्विंटल लोहा चोरी होने का मामला सामने आया है। इस बारे में सीमेंट फैक्ट्री के सुरक्षा अधिकारी हिम्मतङ्क्षसह शेखावत ने मानटाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि रोजाना की तरह वह गुरुवार सुबह आठ बजे प्लांट परिसर की गश्त करते हुए गार्ड रूम के पास पहुंचा। इस दौरान गोदाम के बाहर पिकअप, ठेले के टायरों के निशान एवं बारिश होने से अज्ञात चोरों के पैरों के निशान दिखाई दिए।

स्क्रेप गोदाम के पास पहुंचकर गोदाम को देखा तो वहां ताले को काटकर गोदाम से 15 क्विंटल लोहे का स्क्रेप निकालकर कटे हुए ताले को फिर से चिपका रखा था। उसने निशान के आधार पर छानबीन की तो वे निशान गार्ड रूम तक आ रहे थे। जब गार्डों से घटना की जानकारी लेनी चाही तो वहां कोई नहीं मिला। ग 15 क्विंटल लोहा चोरी में गार्डों की मिलीभगत है। इसके बाद उन्होंने चोरी घटना की मानटाउन थाने में सूचना दी।


गार्डों को बुलाकर लेंगे जानकारी
सीमेंट फैक्ट्री स्क्रेप गोदाम में 15 क्विंटल लोहा चोरी की रिपोर्ट आई है। गार्ड को बुलाकार घटनाक्रम की जानकारी ली जाएगी।
अरविंदसिंह यादव, जांच अधिकारी, थाना मानटाउन


जारी किया शहर का मास्टर प्लान
सवाईमाधोपुर. नगर विकास न्यास के तत्वावधान में गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में शहर को 2035 तक के लिए मास्टर प्लान जारी किया गया। नगर नियोजन विभाग कोटा व जयपुर के अधिकारी इसकी प्रस्तुति दी। नगर विकास न्यास के सचिव ताराचन्द मीणा ने बताया कि जिले के लिए बनाए गए पूर्व के मास्टर प्लान की अवधि 2016 में ही समाप्त हो गई थी। इसके बाद ही शहर के बेहतर नियोजन के लिए बेहतर मास्टर प्लान की मांग की जा रही थी। ऐसे में करीब दो साल बाद अब नगर विकास न्यास की ओर से 2035 तक का मास्टर प्लान का निर्माण किया गया।


स्कूल गेट पर लगाया ताला
भाड़ौती. ग्राम पंचायत भूखा के गोज्यारी राप्रावि में छात्र व ग्रामीणों ने शिक्षक के स्थानांतरण को लेकर स्कूल पर ताला जड़ दिया। स्थानीय स्कूल के शिक्षक एक पेड़ के नीचे छात्रों को पढ़ाते रहे। ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक रामअवतार गुर्जर का स्थानांतरण राठौड़ में हो जाने से नाराज छात्रों ने स्कूल पर ताला जड़ दिया एवं प्रदर्शन किया। भूखा स्कूल के अध्यापक शरीफ मोहम्मद ने बच्चों एवं ग्रामीणों को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने एक भी नहीं मानी। गोज्यारी गांव स्कूल में दोपहर तक शिक्षा विभाग से कोई भी आलाधिकारी नहीं पहुंचा। शाम तक तालाबंदी जारी रही। विद्यार्थियों ने तालाबंदी जारी रखने की बात कही।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.