Breaking News
recent

19 जून से 10 जुलाई तक शादियों की जमकर रहेगी धूम

सुनेल. 13 जून को अधिकमास का समापन होने के बाद फिर शादियों की शुरूआत होगी। जून और जुलाई में शादी के 11 मुहूर्त हैं। इसके बाद लोगों को 19 नवंबर तक इंतजार करना पड़ेगा। अभी शादियां न होने से एक महीने से बाजार में मंदी का दौर चल रहा है।
पंडित सोहन जोशी ने बताया कि जून में पहला शुभ मुहूर्त 19 को है। इसके बाद 20, 21, 22, 23, 25 और 29 जून को ब्याह की बेला आएगी।
जुलाई में 5, 6, 10 तारीख को शादियां की जा सकेगी। तीन मुहूर्त शुभ हैं। इसके अलावा भड़ला नवमीं 21 जुलाई को भी अबूझ मुहूर्त की शादियां होंगी। 23 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ विवाह और मंागलिक कार्य बंद हो जाएंगे। 19 नवंबर को देवउठनी एकादशी से फिर मंागलिक कार्यो की शुरूआत होगी। पंडितों के अनुसार दो दिनों तक पुष्य नक्षत्र है, जो खरीदारी के लिए शुभ है। 16 जून को दिन में 12 बजकर 35 मिनट से 17 तारीख रविवार के सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है।

वृद्धा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
मिश्रोली. थाना क्षेत्र के पड़ासली रेल्वे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से गुरुवार देर शाम वृद्धा की मौत हो गई। थानाधिकारी भंवरसिंह गुर्जर ने बताया की शाम करीब पांच बजे पड़ासली के गेट नंबर 61 के निकट रेल लाइन पार करते समय जोधपुर-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से अन्नतपुरा निवासी कमलाबाई (80) पत्नी अमरसिंह की मौत हो गई। मृतका पीहर पड़ासली से ससुराल अनन्तपुरा जा रही थी, मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा।

सुनेल पत्रिका. पंचायत समिति सभागार में यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में हुई।
यात्रियों और बीमार व्यक्तियों की समस्या को देखते हुए सवारी बसों को कस्बे के भीतर से वाया पुराना बस स्टैण्ड, ग्राम पंचायत, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, हनुमान मंदिर में होते हुए गुजरने दिया जाएगा, लेकिन बसों का ठहराव नवीन बस स्टैण्ड पर ही होगा। कस्बे के बीच में केवल पोस्ट ऑफिस, पुराने बस स्टैण्ड पर सवारियों को उतारने व चढ़ाने की अनुमति होगी, अन्य भारी वाहन बायपास से ही गुजरेंगे। भारी वाहनों का सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक प्रवेश निषेध रहेगा आदि कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रधान कन्हैयालाल पाटीदार, विकास अधिकारी महेश कुमार चौधरी, थानाधिकारी महेश सिंह चारण, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभूलाल नागर, सुरेन्द्र फोफलिया, सुरेन्द्र सोनी, बालचंद मेहर और निर्मल जैन आदि कई व्यापारियों ने विचार व्यक्त किए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.