नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में दो भाइयों का एक अंतर्राष्ट्रीय टीम में खेलना कोई नई बात नहीं है। सभी अंतर्राष्ट्रीय टीमों में लगभग भाइयों की जोड़ियां खेल चुकी हैं। इंग्लैंड की टीम ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस 14 खिलाड़ियों की टीम में दो भाइयों टॉम कुरन और सैम कुरन को जगह मिली है। स्टार ऑल राउंडर बेन स्टोक्स इस टीम का हिस्सा चोट के चलते नहीं होंगे। आपको बता दें कि इंग्लैंड के लिए इससे पहले 1999 में बेन होलियोक और एडम होलियोक ने श्रीलंका के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला था। विश्व क्रिकेट में ऐसी ही कई यादगार भाइयों की जोड़ियां हैं। ऐसे ही पांच जोड़ियों पर हम एक नजर डालेंगे।
1. स्टीव वॉ और मार्क वॉ
इन जुड़वा भाइयों की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए लम्बे समय तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। 1990 के दशक में यह दोनों टीम का महत्वपूर्ण अंग हुआ करते थे। दोनों ही बल्लेबाजों ने 100 से अधिक टेस्ट मैच खेले हैं। मार्क ने 244 वनडे मुकाबले तो स्टीव ने 325 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में जहां स्टीव का रिकॉर्ड बेहतर है वहीं मार्क उनसे वनडे में बेहतर हैं।
2. इयान चैपल और ग्रेग चैपल
यह दोनों ही भाई लम्बे समय तक ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान रह चुके हैं। यह दोनों ऑस्ट्रेलिया के सबसे बेहतर बल्लेबाजों में से एक हैं। इयान ने 75 टेस्ट मैच और 16 वनडे मैच खेले हैं। ग्रेग चैपल ने 87 टेस्ट और 74 वनडे मैच खेले हैं।
3. इरफान पठान और युसूफ पठान
इरफान और यूसुफ पठान दोनों ही भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक समय पर सिमित ओवरों के प्रारूप में खेल चुके हैं। 2007 से 2010 के बीच दोनों का करियर तेजी से आगे बढ़ा लेकिन इसके बाद दोनों ही अपने करियर में बड़ा करने से चूक गए। इरफान ने अब कमेंटरी करनी शुरू कर दी है तो यूसुफ अब इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं।
4. उमर अकमल और कामरान अकमल
उमर और कामरान दोनों ने ही पाकिस्तान के लिए विकेट कीपिंग की है। कामरान ने पाकिस्तान के लिए 53 टेस्ट, 151 ODI और 58 T20 मैच खेले हैं। उमर अकमल ने 16 टेस्ट, 116 ODI और 82 T20 मैच खेले हैं।
5. मोर्ने मोर्केल और एल्बी मोर्केल
मोर्ने और एल्बी साउथ अफ्रीका टीम के लिए तेज गेंदबाजी कर चुके हैं। मोर्ने 86 टेस्ट, 117 ODI और 44 T20 अंतर्राष्ट्रीय खेलें हैं। एल्बी ने 1 टेस्ट, 58 ODI और 50 T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं।





No comments:
Post a Comment