Breaking News
recent

19 साल पहले आज ही के दिन क्रिकेट वर्ल्ड कप में हुआ था कुछ ऐसा, अटक गई थीं दक्षिण अफ्रीका की सांसे

नई दिल्ली। क्रिकेट अनिश्चिताओं का खेल है। यहां कब क्या हो जाए कोई कुछ नहीं कह सकता। ऐसा ही कुछ आज ही के दिन साल 1999 में इंग्लैंड में खेले गए वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में हुआ था। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए इस मैच में कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। इस मैच के बाद दक्षिण अफ्रीका का नाम 'चोकर्स' पड़ गया।

हुआ कुछ ऐसा जो क्रिकेट के इतिहास में कभी नहीं हुआ
जी हां! आज ही के दिन 1999 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा सेमीफइनल मुकाबला टाई हो गया था। ये पहली बार था जब विश्वकप के सेमीफइनल मुकाबले का कोई निर्णय ना निकला हो और मैच बराबरी पर खत्म हो गया हो। इसी टूर्नामेंट में सुपर सिक्स मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था इस लिए मैच टाई होने के बावजूत ऑस्ट्रेलिया को फाइनल खेलने का मौका मिला इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलिया ने ये विश्व कप जीता भी था। ये ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विश्वकप ख़िताब था।

दोनों टीम दोहरा सकती हैं इतिहास
तब से लेकर आज तक दक्षिण अफ्रीका एक भी बार विश्वकप का फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाया है। वहीँ ऑस्ट्रेलिया ने उसके बाद तीन और ख़िताब अपने नाम कर लिए हैं। आगामी विश्व कप फिर से इंग्लैंड में है ऐसे में इन दोनों टीमों से एक बार फिर उस प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद की जा सकती है। दक्षिण अफ्रीका को दिग्गज बल्लेबाज एबी डी विलियर्स के सन्यास लेने से झटका लगा है। लेकिन अभी भी उनके पास हासिम अमला, फाफ डू प्लेसिस और क्विंटन डी कॉक जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं जो किसी भी परिस्थिति में मैच का निर्णय अपने पक्ष में कर सकते हैं। वहीँ ऑस्ट्रेलिया को भी सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के रूप में दो झटके लगे हैं। दोनों खिलाडियों को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गेंद से छेड़खानी करने के आरोप में एक साल के लिए बैन किया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.