Breaking News
recent

स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में उदयपुर के बेहतर परिणाम के पीछे ये हैं प्रमुख कारण

उदयपुर . स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में स्मार्ट सिटी उदयपुर ने 225 रैंक की लम्बी छलांग लगाई। कुल 4203 शहरों के बीच इस प्रतियोगिता के विस्तृत परिणाम शनिवार को इन्दौर में जारी किए गए। देश के 485 शहरों में से लेकसिटी ने 85वां नंबर पाया जबकि जयपुर ने 39वीं रैंक प्राप्त की है। उदयपुर के लिए यह अच्छी खबर है कि वर्ष 2017 की सर्वेक्षण में 434 शहरों के बीच प्रतिस्पद्र्धा में उदयपुर ने 310वां नंबर प्राप्त किया था, वहीं इस बार शहर ने 485 शहरों में टॉप 100 में जगह बनाई है।

 

 

बेहतर परिणाम के प्रमुख कारण

- ओडीएफ घोषित शहर
- डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण शुरू
- ठोस कचरा निस्तारण पर कार्य अंतिम चरण में
- स्वच्छता एप पर बेहतर कार्य
- अभियान के प्रति लोगों की भागीदारी
- अपने काम को बेहतर तरीके से प्रस्तुति, हर कार्य को लक्ष्य के साथ लेना
- नियमित साफ-सफाई पर पूरा ध्यान देना।
- टीपर की संख्या में बढ़ोतरी
- सफाईकर्मियों की बॉयोमेट्रिक हाजरी।

 

ऐसे समझिए हमारी रणनीति

सर्विस लेवल प्रोग्रेस
नगर निगम ने जो दस्तावेज तैयार किए, उनके आधार पर स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम ने मौका देखा।
यह रही स्थिति : इसके कुल 1400 में से हमें 564 अंक मिले
समीक्षा : इसमें बहुत कम नंबर आए जबकि नगर निगम ने स्वयं
समीक्षा में 1000 नंबर दिए थे। संभावना है कि नेगेटिव मार्किंग से नुकसान हुआ है।

 

डायरेक्टर ऑब्जर्वेशन
नई दिल्ली से आई स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम ने शहर के रेलवे
स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार और झीलों के पास जाकर फीडबैक लिया और मौका देखा।
यह रही स्थिति : कुल 1200 में से उदयपुर को 940 अंक मिले।
समीक्षा : झीलों की साफ-सफाई पर बड़ा काम किया गया। रोडवेज बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के साथ समन्वय से काम किया। लोगों को भी जागरूक किया गया था।
सिटीजन फीडबैक
इसमें स्वच्छता एप डाउनलोड करवाया गया। लोगों की दर्ज समस्याओं का समाधान कब, कितनी देर में निस्तारित हुआ, इसके आधार पर मूल्यांकन। एप के प्रति निगम के कर्मचारी कितने जागरूक थे।

 

यह रही स्थिति : कुल 1400 में से 1118.47 नंबर मिले।
समीक्षा : निगम ने कॉलेज से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर विशेष कार्यक्रम चलाए। लोगों से एप डाउनलोड करवाए, स्टाफ व पार्षदों को भी इससे जोड़ा।

 

टोटल स्कोर
यह रही स्थिति :कुल 4000 में से उदयपुर को 2622.89 अंक मिले।
समीक्षा : राजस्थान का औसत 1986.27 एवं नेशनल रैंकिंग का औसत 1931.3 रहा। उदयपुर दोनों औसत से काफी ऊपर रहा।

छोटे निकायों की यह रही रैंकिंग
शहर/कस्बा रैंक स्कोर
सलूंबर 445 2003
फतहनगर 779 1407
भीडऱ 796 1352
कानोड़ 847 1179
राजसमंद 572 1813
आमेट 747 1482
देवगढ़ 762 1456



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.