Breaking News
recent

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 215 अंक टूटा, निफ्टी 10,630 के नीचे

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को अच्छी शुरुआत के बाद गिरावट देखने दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 215.37 अंकों की गिरावट के साथ 35,011.89 पर और निफ्टी 67.70 अंकों की गिरावट के साथ 10,628.50 पर बंद हुआ। बाॅम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 275.98 अंकों की तेजी के साथ 35,011.89 पर खुला और 215.37 अंकों या 0.61 फीसदी गिरावट के साथ 35,011.89 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,555.59 के ऊपरी और 34,982.25 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 69.75 अंकों की तेजी के साथ 10,765.95 पर खुला और 67.70 अंकों या 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 10,628.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,770.30 के ऊपरी और 10,618.35 के निचले स्तर को छुआ।

आपकी जेब के अनुसार हुर्इं सोने चांदी की कीमतें, जानिए क्या रहे आज के भाव

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। मिडकैप सूचकांक 129.56 अंकों की गिरावट के साथ 15,722.95 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 355.34 अंकों की गिरावट के साथ 16,623.62 पर बंद हुए।


इन शेयरों में रही तेजी

बीएसई के 19 में से तीन सेक्टरों में तेजी रहीए जिसमें ऊर्जा (0.43 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.33 फीसदी) और धातु (0.33 फीसदी) शामिल रहे। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे -रियल्टी (3.25 फीसदी), बिजली (2.32 फीसदी), दूरसंचार (1.95 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.83 फीसदी) और उपभोक्ता सेवाएं (1.66 फीसदी)।

नोटबंदी का असरः 73000 कंपनियों ने बैंकों में जमा कराए 24000 करोड़ रुपए

सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल

आज बैंकिंग, एफएमसीजी, रियल्टी, ऑटो, कैपिटल गुड्स, पावर और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में बिकवाली हावी रही। बैंक निफ्टी 1.5 फीसदी से ज्यादा गिरकर 26,257.5 के स्तर पर बंद हुआ है। हालांकि आईटी और मेटल शेयरों में हल्की खरीदारी देखने को मिली है।

 

मिडकैप शेयरों में टीवीएस मोटर, आईडीबीआई बैंक, आईडीएफसी बैंक और आदित्य बिड़ला फैशन 4.7-3.9 फीसदी तक लुढ़क कर बंद हुए हैं। हालांकि मिडकैप शेयरों में वक्रांगी, सेल, सन टीवीए क्रिसिल और सेंट्रल बैंक 5-2.4 फीसदी तक उछलकर बंद हुए हैं।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.