Breaking News
recent

अंकज्योतिष 23 जून : अंक 01 वाले जातक आज करियर के लिए गंभीरता से सोच-विचारकर फैसला लें

पंडित गुलशन अग्रवाल

अंक 01- करियर में अपनी योग्यता से बढ़कर कई विकल्प मिलेंगे जिसमें बेहद गंभीरता से सोच विचारकर ही अपनी सहमति दें। आर्थिक संकट के घटने से रूटिन के काम व्यवस्थित होंगे।
अनुकूलता के लिए- भैरव मंदिर में चोला चढ़ाएं।

अंक 02- वक्त की नजाकत को देखते हुए कार्यालय में सिर्फ काम से मतलब रखना जरूरी हो जाएगा। कामकाज के चलते सेहत पर ध्यान न दे पाने के नतीजे विपरित हो सकते है।
अनुकूलता के लिए- एक कनेर का पुष्प अपने पास में रखें।

अंक 03- कारोबार में मन न लगने की स्थिति में किसी सौदे में गलती से निवेश करने से बचकर रहें। घरेलु कलह के धीरे-धीरे कम होने से रूटीन के कार्यों पर अच्छे से ध्यान दे पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- किसी भी मंदिर में दर्शन कर कार्य शुरू करें।

अंक 04- मांगलिक प्रसंगों से व्यस्तता बनी रहेगी। नौकरी में पद की प्रतिष्ठा व अनुशासन को अच्छे से समझना होगा। धर्म के बने रिश्तों को निभाने में कठिनाई महसुस होगी।
अनुकूलता के लिए- श्वेत रंग के अनाज का दान करें।

अंक 05- तीव्र स्वभाव के कारण कार्यक्षेत्र में सुचारू चल रहे लाभ के लिए ओर मेहनत करना होगी। बच्चों के उग्र स्वभाव में आमुलचुल बदलाव लाने के लिए कठोर निर्णय लेने होंगे।
अनुकूलता के लिए- स्वच्छ जल के अपव्यय से बचकर रहें।

अंक 06- नौकरी करते हुए एकदम से रूमानी हो जाने की आदत में थोड़े समय के लिए बदलाव करना होगा। व्यवसाय में कानुनी बाधाएं दुर होगी। धार्मिकता में अतिवादी बनने से बचें।
अनुकूलता के लिए- यथासंभव प्रकृति का नुकसान करने से बचें।

अंक 07- सामाजिक क्षेत्र में जवाबदारी को पुरा करने के लिए आर्थिक मोर्चों पर मुस्तेदी से ध्यान देना होगा। व्यवसाय में आर्थिक समस्या के समय पर हल होने से शांति का अनुभव होगा।
अनुकूलता के लिए- घर के मुख्य द्वार पर सरसों तेल का दीपक लगाएं।

अंक 08- परिवार से सहयोग मिलने के बावजुद नई योजनाओं में अपनी योग्यता के अनुसार ध्यान नहीं दे पाएंगे। वाहन खरीदी में आ रही रूकावटों के दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में जासवंती के पुष्प की माला चढ़ाएं।

अंक 09- किसी भी कार्य को निपटाने में दोस्तों का साथ दिल से न लेते हुए दिमाग से लें तो ठीक रहेगा। आज के दिन मन अशांत रहेगा। रूचिपूर्ण खानपान में पुरा समय व्यतित होगा।
अनुकूलता के लिए - घर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.