Breaking News
recent

चार दिन में 23 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल में 20 पैसे की आर्इ गिरावट

नर्इ दिल्ली। 2 जून को पेट्रोल आैर डीजल के दाम लगातार चौथे दिन कम हुए हैं। क्रूड आॅयल की कीमत कम होने के बाद पेट्रोलियम कंपनियों की आेर से दाम कम किए गए हैं। ताज्जुब की बात तो ये है कि अभी ना तो केंद्र सरकार ने आैर ना ही राज्यों की सरकारों ने अपने टैक्स को कम किया है। आंकड़ों की मानें में दिल्ली में डीजल आैर पेट्रोल के दामों में 20 आैर 23 पैसे का फर्क आ गया है। आज भी कंपनियों की आेर से दिल्ली में पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों में 9 पैसे का फर्क आया है। पिछले चार दिनों में पेट्रोलियम कंपनियों की आेर से यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में पेट्रोल आैर डीजल के दाम में कितने हो गए हैं।

चार दिन में 23 पैसे कम हुए पेट्रोल के दाम
पेट्रोलियम कंपनियों की आेर से लगातार चौथे दिन पेट्रोल आैर डीजल के दामों में कटौती की गर्इ है। अगर बात दिल्ली की करें दोनों के तरह के फ्यूल पर 9 पैसे की कटौती की गर्इ है। अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.20 रुपए प्रति लीटर हो गर्इ है। जबकि कोलकाता में डीजल पर 8 पैसे की कटौती के साथ दाम 80.84 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबर्इ में पेट्रोल की कीमतों में 9 पैसे की कटौती हुर्इ आैर पेट्रोेल के दाम 86.01 हो गए। बात अगर चेन्नर्इ की करें तो वहां पेट्रोल कीमतों में 9 पैसों की कटौती हुर्इ आैर दाम 81.19 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

पिछले पांच दिनों में पेट्रोल के दाम

दिन दिल्ली कोलकाता मुंबर्इ चेन्नर्इ
2 जून 18 78.20 80.84 86.01 81.19
1 जून 18 78.29 80.92 86.10 81.28
31 मर्इ 18 78.35 80.98 86.16 81.35
30 मर्इ 18 78.42 81.05 86.23 81.42
29 मर्इ 18 78.43 81.06 86.24 81.43

चार दिन में 20 पैसे कम हुर्इं डीजल की कीमतें
वहीं दूसरी आेर डीजल की कीमतों में चार दिनों में गिरावट देखने को मिली है। अगर अगर बात आंकड़ों की करें तो 30 मर्इ से 2 जून तक डीजल की कीमतों में 20 पैसे की कटौती देखने को मिली है। 2 जून को दिल्ली में डीजल की कीमतों में 9 पैसे की कटौती हुर्इ, जिससे दाम 69.11 रुपए प्रति लीटर पर आ गए। वहीं कोलकाता में भी डीजल के दाम 71.75 रुपए से 71.66 रुपए प्रति लीटर पर आ चुके हैं। मुंबर्इ की बात करें तो शुक्रवार को डीजल के दाम 73.67 रुपए प्रति लीटर थे जो शनिवार को 73.58 प्रति लीटर पहुंचे आैर चेन्नर्इ में 9 पैसे दाम कम हुए आैर कीमत 72.97 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गर्इ।

पिछले पांच दिनों में डीजल के दाम

दिन दिल्ली कोलकाता मुंबर्इ चेन्नर्इ
2 जून 18 69.11 71.66 73.58 72.97
1 जून 18 69.20 71.75 73.67 73.06
31 मर्इ 18 69.25 71.80 73.73 73.12
30 मर्इ 18 69.30 71.85 73.78 73.17
29 मर्इ 18 69.31 71.86 73.79 73.18


Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.