ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास
मेष राशि: कारोबार में नया अनुबंध होगा जो लाभदायक रहेगा। भूमि भवन पर निवेश संभव है। अकारण हो रहे पारिवारिक विवादों का अंत होगा। पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय विस्तार के योग हैं।
वृषभ राशि: माता के स्वास्थ में सुधार होगा। बुरी संगत का साथ छोड़ दें, अन्यथा बाद में आप को बहुत बड़ी कीमत चूकानी पड़ सकती है। आनंद पूर्वक समय व्यतीत होगा। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
मिथुन राशि: झूठ बोलने से बचें नहीं तो बड़ी मुसीबत आ सकती है। अनाज तिलहन कपास और खनिज के व्यवसाय से जुड़े लोग लाभ अर्जित करेंगे। शेयर बाजार से जुड़े लोग सतर्कता से निवेश करें।
कर्क राशि: दुसरों की खुशी के लिए अपने सपनों के साथ समझौता करना पड़ सकता है। आजीविका के लिए यात्रा करनी होगी। माता के स्वास्थ में सुधार होगा। बहनों के साथ संबंध कमजोर रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
सिंह राशि: सोच-समझकर कार्य करें। नौकरी में आ रही परेशानी दूर होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। मामा परिवार से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में अकस्मात बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। संतान की उन्न्ती होगी।
कन्या राशि: जीवनसाथी का व्यवहार देखकर दुखी होंगे। व्यवसाय स्थल पर साज-सज्जा पर धन लगेगा। आलसी प्रवृत्ति के कारण बने काम बिगड़ सकते है। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। नए लोगों से संपर्क होगा।
तुला राशि: परिवार की खिलाफ जा सकते हैं। जल्द बाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेंगे। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है। पैर में चोट लग सकती है।
वृश्चिक राशि: अपने करियर के प्रति महतवपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग है। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से होंगे। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है।
धनु राशि: सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। दुसरों के मामलों में ना पड़ें, आपका नुकसान हो सकता है। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।
मकर राशि: धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें आप के आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
कुंभ राशि: मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न होंगे। आप के व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकण खरीद सकते हैं।
मीन राशि: आप बहुत जल्दी भावुकता में आ जाते हैं। दुसरों को अपने राज बताने से बचें, कम बोले अच्छा बोलें। आर्थिक लाभ संभव है। मांगलिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका रहेगी।





No comments:
Post a Comment