Breaking News
recent

अंकज्योतिष 25 जून : अंक 06 वाले जातक आज कर सकते हैं धार्मिक यात्रा

पंडित गुलशन अग्रवाल

अंक 01- विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में जोश दिखाते हुए उतावलेपन से बचकर रहना होगा। वर्तमान समय की मांग को देखते हुए साथ में काम करने का नजरिया रखना होगा।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में निंबुओं की माला चढ़ाएं।

अंक 02- निजी संबंधों को सहजता से चलाने के लिए अपने विचारों को थोपने की कोशिश न करें। शुभ समाचार का श्रवण भी मन की असहजता को दूर नहीं कर पाएगा।
अनुकूलता के लिए- हनुमानजी के पैरों में थोड़ा सा सिंदुर लगाएं।

अंक 03- पढ़ाई के क्षेत्र में नई दिशा के मिलने से चिंता में कमी आएगी। मुख्य व्यवसाय व नए-नए शुरू हुए अतिरिक्त कामकाज में सामंजस्य बैठाने में शुरूआती मेहनत ज्यादा रहेगी।
अनुकूलता के लिए- कुमकुम का तीलक लगाकर घर से निकलें।

अंक 04- साहसिक कार्य करने में रूचि बढ़ेगी किंतु लापरवाही दिखाने से भी बचकर रहना होगा। पारिवारिक रिश्तों से बहुत ज्यादा उम्मीद रखने से रिश्तों में गरीमा के लिए मेहनत लगेगी।
अनुकूलता के लिए- नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

अंक 05- वाणी पर पूर्ण नियंत्रण रखने से विरोधी पक्ष लाख कोशिश के बाद भी प्रतिष्ठा पर आंच नहीं पहुंचा पाएगा। धनलाभ की स्थिति बहुत दिनों तक कायम रखना मुश्किल होगा।
अनुकूलता के लिए- सांयःकाल दही के सेवन से बचकर रहें।

अंक 06- धार्मिक यात्रा की अधिकता रहेगी। धनागम के नए स्रोत तलाशने में सफल रहेंगे। भावुकता में आकर सिधी बात कहने से बचें जिसके मायने भविष्य में गलत निकलें।
अनुकूलता के लिए- भोजन का अपमान ना करें।

अंक 07- पड़ोसियों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होने से यात्रा में किसी भी तरह का तनाव हावी नहीं हो पाएगा। अपने काम पर ही ध्यान दें किसी अनजान के मामलों में हाथ डालने से बचें।
अनुकूलता के लिए- दिन के किसी भी समय कुछ देर ऊँ का उच्चारण करें।

अंक 08- कठोर परिश्रम के काम में जरा भी आत्मविश्वास कम होने पर काम को तुरंत छोड़ना ठीक रहेगा। परिवार के छोटे सदस्यों पर अपने विचार थोपने की कोशिश न करें।
अनुकूलता के लिए- श्री गणेश जी के बीज मंत्र का जाप करें।

अंक 09- सामाजिक मंच पर महती जवाबदारी मिलेगी जिसे पुरी शिद्दत के साथ निभाना फायदेमंद रहेगा। घर के मांगलीक कार्यक्रमों में तनाव के चलते अच्छे से ध्यान नहीं दे पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- घर में सुगंधित धुप जलाएं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.