Breaking News
recent

सिलेंडर में आग, 2 को सुरक्षित बाहर निकाला, बड़ा हादसा टला

भीनमाल. शहर के एलएमवी तिराहे स्थित किसान दाल बाटा होटल में सोमवार शाम को खाना बनाते समय रेग्युलेटर में लीकेज होने से गैस सिलेण्डर में आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण करने लगी। सिलेण्डर में आग लगने से आस-पास के दुकानदारों व लोगों में हड़कंप मच गया। जलते सिलेण्डर को बाहर निकलते समय एक युवक झुलस गया। हालांकि युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए सिलेण्डर को सड़क पर फेंक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसी सिलेंडर के पास दो सिलेंडर और भी पड़े थे, गनीमत रही वे आग की चपेट में नहीं आए। सूचना पर नगरपालिका का फायर ब्रिगेड व एएसआई कुन्दनसिंह देवड़ा मौके पर पहुंचे। शहर के स्टेशन रोड पर किसान भोजनालय है। शाम को यहां पर लोगों की भीड़ जुटी रहती है। सोमवार को खाना बनाते समय सिलेण्डर में लीकेज होने आग लग गई। आस-पास के लोगों ने आग को बुझाने के लिए कई मशक्कत की, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।
झुलसा युवक, बड़ा हादसा टला
आग लगने की सूचना के बाद गैस सिलेण्डर आपूर्ति करने वाली कंपनी का एक कार्मिक भी मौके पर पहुंचा। कार्मिक शहर के खारा कुआ मौहल्ला निवासी दिनेश पुत्र मांगीलाल माली ने जलते सिलेण्डर को बाहर निकालकर सड़क पर फेंक दिया। इस दौरान युवक के हाथ व पैर झुलस गए। जिसे उपचार के लिए शहर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया।
ढाबा संचालक नहीं रखते अग्निमंत्र यंत्र
शहर में दर्जनों ढाबा संचालन हो रहे है। इन ढाबा पर गैस सिलेण्डर व ज्वलंतशील गैस उपयोग होती है। इसके बावजूद भी इन ढाबों पर मिनी अग्निशमन यंत्र तक नहीं है। ढाबा संचालक मुनाफा कमाने के चक्कर में यहां पर सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे है। शहर में पूर्व में हॉटल व ढाबों पर आग लगने की घटनाएं हो चुकी है। इसके बावजूद भी ढाबा संचालक नियमों से परे जा रहे है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.