Breaking News
recent

एयर एशिया ने दिया धमाकेदार आॅफर, 3,999 रुपए में करिए अाॅस्ट्रेलिया आैर न्यूजीलैंड का सफर

नर्इ दिल्ली। एयर एशिया इंडिया आपके लिए एक एेसा धमाकेदार आॅफर लाया है जिससे चार हजार रुपए से भी कम में आॅस्ट्रेलिया आैर न्यूजीलैंड घूमकर आ सकते है। वहीं डाॅमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए जो आॅफर रखा गया है वो भी 1400 रुपए में कम में हैं। जानकारी के अनुसार एयर एशिया इंडिया ने दो सेल ऑफर्स की पेशकश की है- पहली अर्ली मानसून सेल और दूसरी ग्रैंड सेल। अर्ली मानसून सेल घरेलू रूट्स पर है। वहीं ग्रैंड सेल अंतरराष्ट्रीय रूट्स के लिए है। इन दो ऑफर के तहत यात्री 10 जून, 2018 तक टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं इसके तहत यात्रा 30 नवंबर, 2018 तक की जा सकती है। यह जानकारी एयर एशिया की वेबसाइट पर दे दी गर्इ है।

अर्ली मानसून सेल
- अर्ली मानसून सेल के तहत न्यूनतम किराया 1399 रुपए है और यह हैदराबाद से बेंगलुरू, बेंगलुरू से कोच्चि और बेंगलुरू से हैदराबाद रूट्स के लिए वैलिड है।
- एयरएशिया फ्लाइट की टिकट भुवनेश्वर से कोलकता के लिए 1599 रुपए, रांची से कोलकता के लिए 1699 रुपए, कोच्चि से जयपुर के लिए 5433 रुपए, कोलकता से इंफाल के लिए 1899 रुपए की टिकट है।
- इस सेल में अन्य रूट्स जैसे गोवा से बेंगलुरू के 1699 रुपए, पुणे से नई दिल्ली 3499 रुपए, बेंगलुरू से पुणे के 1999 रुपए और श्रीनगर से नई दिल्ली के लिए 2799 रुपए की टिकट है।

एयर एशिया की ग्रैंड सेल
- एयर एशिया की ग्रैंड सेल के तहत न्यूनतम किराया 3999 रुपए है और यह विशाखापट्टनम से कुआलालंपुर और भुवनेश्वर से कुआलालंपुर रूट के लिए वैलिड है।
- वहीं, अमृतसर से कुआलालंपुर से ब्रुनई के लिए 15962 रुपए है।
- अमृतसर से कुआलालंपुर से जोहर बहरु के 14030 रुपए है।
- भुवनेश्वर से कुआलालंपुर से फुकेट के लिए 5879 रुपए, कोच्चि से - - कुआलालंपुर से हेनोई के लिए 7847 रुपए, जयपुर से कुआलालंपुर के लिए 4990 रुपए है।
- जयपुर से कुआलालंपुर से ब्रुनई के लिए 8110 रुपए और नई दिल्ली से कुआलालंपुर के लिए 5990 रुपए में टिकट उपलब्ध है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.