Breaking News
recent

हिन्दू सेना द्वारा यहां 40 गांव के पंच-पटेल देश-धर्म की रक्षा के लिए बुलाए गए, कहा— सब एक नहीं हुए तो झेलेंगे परेशानी

करौली.
हिन्दू सेना की ओर से गुडला गांव में हिन्दू प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें करीब ४० गांव के पंच-पटेल शामिल हुए। कार्यक्रम में हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने सम्बोधन में कहा कि सभी हिन्दूओं को संगठित होने की जरूरत है।

 

हर हिन्दू को राजा मिहिर भोज बनना पड़ेगा। सम्मेलन की मुख्य अतिथि गुजरात की सोनू डांगर ने कहा कि सभी हिन्दू एकजुट नहीं हुए तो आने वाले समय में हिन्दुओं व उनकी संस्कृति के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। हिन्दू सेना मध्यप्रदेश के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि हिन्दूओं को देश और धर्म बचाने की जरूरत है। उन्होंने समाज की एकजुटता पर जोर दिया। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष साहबसिंह गुर्जर ने देश में समान जनसंख्या कानून लाए तभी बढ़ती जनसंख्या पर काबू पाया जा सकता है।

 

उन्होने कहा कि बढ़ती जनसंख्या से देश का विकास भी बाधित हो रहा है। सरकार को तत्काल जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना चाहिए। इससे पहले अतिथियों का आयोजन समिति के सदस्यों ने माला-साफा पहनाकर स्वागत किया।

 

वीरांगनाओं का सम्मान
इस अवसर पर अतिथियों ने १० वीरांगनाओं व आजाद हिन्द सैनिकों के परिजनों का सम्मान किया। इसके अलावा सरकारी नौकरी में चयनित क्षेत्र के ४० युवक-युवतियों व ७५ प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान नित्यानंद पांडे, प्रेम राजपूत, रामकेश प्रजापति, विनोद जोशी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में लोगों ने देश भक्ति आधारित गीतों की प्रस्तुति भी दी, जिसकी श्रोताओं ने सराहना की।

 

आय बढ़ाने के बताए तरीके, किसानों को दिया प्रशिक्षण
सपोटरा. ग्राम पंचायत जाखौदा के बैरूंडा गांव में किसान कल्याण अभियान का आयोजन किया गया। कृषि विभाग की ओर से २०२२ तक किसानों की आय दुगनी करने के उद्देश्य से कृषि प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। आत्मा परियोजना के उपनिदेशक टीके जोशी ने बताया कि जिले के २५ गांवों में प्रशिक्षण आयोजित कर किसानों को कृषि, उद्यान, पशुपालन आदि से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी देकर आय बढ़ाने के तरीके बताए गए। फलदार पौधे, बगीचे लगाकर, पोली हाउस, सोलर पम्प, मशरूम खेती, मधुमक्खी पालन, सब्जी पैदावार आदि से आय बढ़ा सकते हैं। संयुक्त निदेशक डॉ लक्ष्मण बुरडक ने केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने पर जोर दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.