Breaking News
recent

दिनभर लू से रहे बेहाल पारा 46 डिग्री

सवाईमाधोपुर. गर्मी के तीखे तेवरों ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। जिलेभर में शनिवार को सुबह से शाम तक लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसाए रखा। स्थिति ये थी कि दोपहर में लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो गया। गर्म हवा चलने से दिनभर लोग घरों में दुबके रहे। लू चलने से राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी हुई। घरों से बाहर निकलने वाले लोग सिर को ढककर निकले।


गर्मी से निजात के लिए दही, छाछ एवं शीतल पेय पदार्थों का सेवन करते दिखाई दिए। जिला मुख्यालय पर चिलचिलाती धूप व लू के थपेड़ों के आगे लोग बेबस दिखे। दिन में शहर के गली-मोहल्ले से लेकर चौराहे व सर्किल पर कम ही वाहन दौड़ते नजर आए। मौसम विभाग के सहायक पर्यवेक्षक बजरंग लाल जाट ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, गर्मी ने पिछले पांच साल के रिकॉर्ड को तोड़ा दिया है। जानकारी के अनुसार 2013 में तापमान मई के अंतिम सप्ताह में 47 डिग्री के आस-पास था। इसके बाद 2018 में तापमान 47 डिग्री को पार किया है। 2014 से 2017 तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आस-पास था, जबकि न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री तक ही था। इस वर्ष तेज गर्मी से अधिकतम तापमान 47 डिग्री को पार कर गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है।


पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ा
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2014 45.7 30.7
2015 42.5 24.2
2016 43 25.8
2017 38.2 24.8
2018 47.3 32.8


व्यवस्थाओं से संतुष्ट नहीं
सवाईमाधोपुर . खण्डार के ग्रामीणों ने शनिवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सामान्य चिकित्सालय में अनियमिताएं दूर करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि यहां सीएचसी पर ऑटो क्लेव, स्ट्रगलर नहीं है। प्राथमिक उपचार के लिए कोटन पट््टी, बैन्डेड, इंजेक्शन, सिरिंज, टांके का धागा व सुई भी नहीं है। ज्यादातर डॉक्टर, नर्सेज का डेपुटेशन पर बाहर रहना, भर्ती रूम में कूलरों का अभाव, दवा केन्द्रों पर दवा का अभाव, एम्बुलेंस में सुविधाएं नहीं है। लोगों ने एसडीएम से शीघ्र अस्पताल की समस्याएं दुरूस्त कराने की मांग की। इस दौरान शिवेन्द्र चौधरी, त्रिलोक मंगल , कैलाश गोयल व नरेन्द्रङ्क्षसह चौधरी आदि मौजूद थे।


सिवायचक जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत
सवाईमाधोपुर. खिलचीपुर निवासी एक जने ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर सिवायचक जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत की है। टीकम गर्ग ने बताया कि खिलचीपुर में खसरा नं 3301 व 3304 पर कुछ लोगों की ओर से तहसीलदार के मना करने के बावजूद मकान बनाया जा रहा है। इसकी शिकायत पटवारी को मैसेज से भेजी जा रही है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कलक्टर से अतिक्रमण की समस्या दूर करने की मांग की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.