Breaking News
recent

पुलिस ने एके-47 से राउण्ड फायर कर डोडा पोस्त तस्करों को दबोचा, पढिए पूरी खबर

समदड़ी/बाड़मेर. जिले के समदड़ी थाना पुलिस ने नाकाबन्दी के दौरान अवैध डोडा-पोस्त बरामद कर दो आरोपियों को गिरप्तार किया है। जबकि एक आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने अवैध परिवहन को लेकर दो वाहनों को जब्त किया। थानाधिकारी धोलाराम माली ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार रात्रि में कानाना गांव के पास समदड़ी व पचपदरा पुलिस ने संयुक्त रूप से नाकाबन्दी की। इस दौरान दो पिकअप वाहन आते दिखाई दिए। इसमें एक वाहन आगे एस्कार्टिंग में लगा हुआ था। पीछे चल रहे वाहन में अवैध डोडा पोस्त था। पुलिस ने पहले वाहन को रूकवाया तो डोडा पोस्त से भरी पिकअप गाड़ी का चालक नाकाबन्दी तोड़कर कानाना गांव की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने तस्करों का पीछा कर तस्करी वाले वाहन को रूकवाने के लिए टायर पर तीन राउण्ड फायर किए। इसके बावजूद तस्कर वाहन को पारलू की तरफ लेकर भगाने लगा। पारलू में नाकाबन्दी पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।


अवैध डोडा पोस्त जब्त
पुलिस ने 9 क्विंटल 73 किलो 6 सौ ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर एस्कार्टिंग करने वाले आरोपी केराराम पुत्र अमराराम निवासी काश्मीर शिव व डोडा पोस्त परिवहन वाले वाहन के आरोपी गणेश पुत्र विरधाराम निवासी बायतु चिमनजी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान डोडा-पोस्त वाले वाहन में बैठा एक अन्य आरोपी देवाराम पुत्र भेराराम निवासी पटियाली नाडी रतेऊ अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फ रार हो गया। बरामद अवैध डोडा पोस्त की कीमत करीब 24 लाख रुपए बताई जा रही है।

 

यह रहे कार्रवाई में शामिल
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक धोलाराम, हैड कानिस्टेबल राजेश कुमार, कानि. पेंपसिंह, विधाधर, राजूराम पुलिस थाना समदडी व जिला पुलिस स्पेशल टीम के सदस्य मेहाराम, प्रेमाराम, किशोरकुमार, कमाण्डो संदीप कुमार, चालक तेजाराम,पुलिस थाना पचपदरा कृष्ण कुमार कानि. जोगाराम, दुलाराम कानि, पवन, दुर्गाराम सहित कई जने टीम में शामिल रहे। पुलिस ने एके-47 से राउण्ड फायर कर डोडा पोस्त तस्करों को दबोचा



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.