Breaking News
recent

इन तीन ग्रामीण महिलाओं की कामयाबी पर सबको नाज, 5 साल में खड़ी की 2 करोड़ की दूध कंपनी

संदीप शर्मा/धौलपुर। महिलाएं आज हर क्षेत्र में कामयाबी के कीर्तिमान रच रही है। धौलपुर जिले के ग्रामीण इलाके की 8-10वीं तक पढ़ी तीन महिलाओं ने करोड़ों रुपए की दूध कंपनी खड़ी कर दी है। कंपनी का वार्षिक टर्नओवर करीब 2 करोड़ रुपए है।

जानकारी के अनुसार गांव नगला दुल्हे खां बाड़ी निवासी अनीता, गांव लुधपुरा सैंपऊ निवासी हरप्यारी, गांव जगरियापुरा सैंपऊ निवासी विजय शर्मा ने वर्ष 2013 में करीमपुर गांव में दूध कंपनी शुरू की। तीनों ही महिलाएं 8 से 10वीं कक्षा तक पढ़ी हैं। इन्होंने कंपनी संचालन के लिए एमबीए डिग्रीधारी सीईओ सहित अन्य पढ़े-लिखे युवाओं की भर्ती की। ये कंपनी अब ग्रामीण इलाकों में अच्छा कार्य कर रही है। इसका वार्षिक टर्नओवर दो करोड़ रुपए का है। कार्य की प्रगति अच्छी होने पर करीब डेढ़ साल पहले प्लांट को करीमपुर से सैंपऊ कस्बा में शिफ्ट कर दिया गया है।

पति ने पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा, भीड़ ने कर दी प्रेमी की धुनाई, मासूम के आंसू से नहीं पिघली मां की ममता

हर जगह महिला मुखिया...
पूरी कंपनी में खास बात ये है कि सभी जिम्मेदार पदों पर महिलाएं पदस्थापित हैं व पुरूष उनके अधीनस्थ कर्मचारी हैं। करीब 50 गांव में कंपनी कार्य करती है और हर गांव की मुखिया महिला है। कंपनी की अध्यक्ष अनीता, उपाध्यक्ष हरप्यारी व कोषाध्यक्ष विजय शर्मा है। इस समय कंपनी में करीब 45 कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से 30 को वेतन मिलता है व बाकी कमीशन पर कार्य करते हैं।

राष्ट्रपति का अपमान क्यों किया, यह कहकर पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर के पुजारी पर किया जानलेवा हमला

कंपनी का सालान टर्न ओवर करीब 2 करोड़ रुपए का है। इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में सभी महिलाएं हैं, उन्हीं की दूध कंपनी है। मैं तो यहां वेतन पर कार्य करता हूं। कंपनी करीब 50 गांव में कार्यकर रही है।
आशीष कुमार, सीईओ, अपनी सहेली प्रो.कं.लि.दूध कंपनी

विधानसभा चुनाव: भाजपा का मिशन 180 का रोड मैप, मोदी-शाह की रैलियों से खेला जाएगा बड़ा दांव



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.