Breaking News
recent

मात्र चार घंटे काम के बदले 50 हजार रुपए महीने दे रही ये बड़ी कंपनी, बस करना है ये काम

नई दिल्ली। यदि आप काम की तलाश कर रहे हैं तो आपकी तलाश यहां खत्म हो जाएगी। हम आपको बताने जा रहे हैं एक एेसी कंपनी के बारे में जहां आप रोजाना केवल चार घंटे काम करके 50 हजार रुपए प्रतिमाह तक कमा सकते हैं। हम बात कर रहे हैं ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन डॉट कॉम में डिलीवरी बॉय की नौकरी की। आपको देश के अधिकांश शहरों में अमेजन की डिलीवरी कंपनी ई-कार्ट के डिलीवरी बॉय दिख जाएंगे। ये डिलीवरी बॉय रोजाना लाखों पैकेज की डिलीवरी देते हैं। यदि आप भी इस मल्टीनेशनल कंपनी का हिस्सा बनना चाह रहे हैं तो कंपनी आपको मौका दे रही है साथ जुड़ने का। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस प्रकार ई-कार्ट से जुड़कर हर महीने अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

क्या है काम

अमेजन डॉट कॉम रोजाना पूरे देश में लाखों सामानों की बिक्री करती है। इन सामानों को ग्राहकों के घर तक सही सलामत पहुंचाने की जिम्मेदारी डिलीवरी बॉय की होती है। ये डिलीवरी बॉय अमेजन के वेयरहाउस से ग्राहकों के घर तक सामान पहुंचाते हैं। इस काम के लिए अमेजन ने भारत में ई-कार्ट कंपनी बना रखी है। इस कंपनी में हमेशा डिलीवरी बॉय की आवश्यकता रहती है। आप भी ई-कार्ट से जुड़कर अच्छा करियर बना सकते हैं। जानकारी के अनुसार दिल्ली में अमेजन के करीब 18 सेंटर हैं। डिलीवरी बॉय इन सेंटर्स से पैकेज लेकर ग्राहकों के घर पर डिलीवरी करते हैं। आमतौर पर एक डिलीवरी बॉय सेंटर से करीब 10 से 15 किलोमीटर की दूरी तक डिलीवरी करते हैं।

कितने घंटे काम

वैसे तो अमेजन के डिलीवरी बॉय सुबह 7 बजे से शाम के 8 बजे तक सामान की डिलीवरी करते हैं। लेकिन किसी भी डिलीवरी बॉय के काम के घंटे फिक्स नहीं है। डिलीवरी बॉय के काम के घंटे उसके क्षेत्र में डिलीवरी के लिए मिले पैकेज पर निर्भर करता है। दिल्ली के एक डिलीवरी बॉय के अनुसार वह 4 घंटे में 100 से 120 पैकेज की डिलीवरी कर देता है। जानकारी के अनुसार अमेजन के डिलीवरी बॉय को करीब 12 से 15 हजार रुपए की तनख्वाह मिलती है। इसके अलावा एक पैकेज की डिलीवरी पर 10 से 15 रुपए अतिरिक्त मिलते हैं। यदि आप रोजाना 100 पैकेज की डिलीवरी करते हैं तो अाप रोजाना 1 हजार से डेढ़ हजार रुपए अतिरिक्त कमा सकते हैं। इस प्रकार यदि आप पूरे महीने काम करते हैं तो तनख्वाह और डिलीवरी पर मिलने वाले रुपए मिलाकर आसानी से हर माह 50 हजार रुपए तक कमा सकते हैं।

ये है योग्यता

अमेजन में डिलीवरी बॉय बनने के लिए किसी खास योग्यता की जरुरत नहीं हैं। यदि आप दसवीं पास भी हैं तो आप डिलीवरी बॉय बनने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बस आपको पास सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा आपके पास सभी वैद्य कागजात के साथ एक बाइक या स्कूटर होना चाहिए। अमेजन में डिलीवरी बॉय बनने के लिए आप https://logistics. Amazon .in/applynow पर ऑनलाइन या किसी भी अमेजन सेंटर पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.