प्रतापगढ़. राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में चित्तौडगढ़़ केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड प्रतापगढ़ द्वारा राजस्थान फसली ऋण माफी योजना के तहत जिले के 52 हजार 459 काश्तकारों को 127.41 करोड़ रूपए के ऋण माफ किए जा रहे हैं। मंगलवार को जिले की प्रतापगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अचलपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित फसली ऋण माफी प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में जिला प्रमुख सारिका मीणा, जिले के प्रभारी सचिव एम एस काला एवं जिला कलक्टर भंवरलाल मेहरा ने संयुक्त रूप से अचलपुर के 324 काश्तकारों को 6 2 लाख 8 0 हजार रूपए के फसली ऋण माफी प्रमाण पत्र प्रदान कर लाभान्वित किया। प्रभारी सचिव काला ने कहा कि राज्य सरकार की बजट घोषणा 2018 -19 के अनुसार जिन किसानों ने ऋण ले रखे थे। उन्हें माफ करने के उद्देश्य से यह शिविर सम्पूर्ण राज्य में आयोजित किए जाकर अन्नदाताओं को कर्ज मुक्त किया जा रहा है।
जिला कलक्टर भंवरलाल मेहरा ने कहा कि यदि कोई किसान भूलवश ऋण माफी योजना में सूचीबद्ध होने से रह गया है तो वे संबंधित क्रय विक्रय सहकारी समिति के प्रबंधक से सम्पर्क कर अपना नाम सूची में जुड़वा सकता है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच शंकरलाल मीणा, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सी.डी. देवल, क्रय विक्रय सहकारी समिति के व्यवस्थापक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
उल्टी-दस्त की थी शिकायत, झाड़ फूंक कराते रहे परिजन और चली गई दो बहनों की जान...देखे खबर
==================================================
झाडू डाउन हड़ताल पर रहे सफाई कर्मचारी
-नगरपरिषद के बाहर दिया धरना
-नगरपरिषद में सफाई कर्मचारी भर्ती में वाल्मिकी समाज के लोगों को प्राथमिकता देने की मांग
प्रतापगढ़. नगरपरिषद में सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मिकी समाज के लोगों को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे। वाल्मिकी समाज संघर्ष समिति के बैनर तले नगरपरिषद के बाहर धरना भी दिया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की।
90 स्थायी और 80 ठेकाकर्मी रहे हड़ताल पर
सफाई कर्मचारी भर्ती में वाल्मिकी समाज के लोगों को ही प्राथमिकता देने की मांग को लेकर नगरपरिषद प्रतापगढ़ के 90 स्थायी और 80 ठेकाकर्मियों ने झाडू डाउन हड़ताल रखी। इस दौरान कोई कर्मचारी काम पर नहीं गया ऐसे में शहर में सफाई कार्य ठप रहा।
आखिर क्यों कृषि उपज मंडी के 38 व्यावसायिक भूखंडों की नीलामी हुई निरस्त पढ़े पूरी खबर...
नहीं चले कचरा संग्रहण वाहन
शहर से डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाले 8 वाहनों पर कार्यरत करीब 24 कर्मचारी भी हड़ताल के समर्थन में काम पर नहीं गए। ऐसे में कचरा संग्रहण वाहन नहीं चले और घरों से कचरा नहीं उठा।
मांग पूरी नहीं होने तक हड़ताल
वाल्मिकी समाज के लोगों ने बताया कि वे परम्परागत रुप से सफाई कार्य करते आए हैं। ऐसे में उनकी मांग है कि नगरपरिषद में सफाई कर्मचारियों की जो भर्ती की जा रही है उसमें समाज के लोगों को ही प्राथमिकता दी जाए। जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती तब तक हड़ताल जारी रखकर सफाई कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।
----------------------------------





No comments:
Post a Comment