Breaking News
recent

60 से अधिक उम्र के खिलाडिय़ों को मिलेगी पेंशन

चूरू.

 

बजट घोषणा 2017-18 के मुताबिक खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बनाए रखने के लिए सरकार अब 6 0 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाडिय़ों को पेंशन देगी। विशिष्ट श्रेणी व अन्तरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडियों को उक्त पेंशन मिलेगी। योग्यता रखने वाले खिलाड़ी आवेदन भरकर जिला खेल अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। जांच के उपरान्त जिला खेल अधिकारी अपनी अभिशंसा सहित परिषद मुख्यालय को प्राप्त आवेदनों को भिजवाएंगे। अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी एक निर्धारित आयु के बाद अपने खेल के स्तर को नहीं बढ़ा सकता और उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने में असमर्थ हो जाता है। इसके बाद उसकी आय के साधन खत्म हो जाते हं। सामाजिक जीवन में अपने जीवन स्तर को कायम रखने के लिए उसको कुछ अतिरिक्त आर्थिक परिलाभ की आवश्यकता होती है। खिलाडियों का भविष्य सुरक्षित हो तथा वे एक अच्छा जीवनयापन कर सके। इस बात को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार ने 6 0 साल से अधिक उम्र के विशिष्ट श्रेणी के खिलाडियों एवं अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडियों के लिए मासिक पेंशन भत्ते की योजना आरंभ की है। इस योजना के संबंध में शर्तों एवं आवेदन प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी जिला खेल अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

 

खिलाडिय़ों को यह मिलेगी पेंशन
-ओलम्पिक में पदक विजेता को 10,000
- ओलम्पिक में प्रतिभागी को 9000
- वल्र्ड कप में पदक विजेता को 8000
- वल्र्ड कप में प्रतिभागी को 7000
- वल्र्ड चैम्पियनशिप में पदक विजेता को 8000
- वल्र्ड चैम्पियनशिप में प्रतिभागी को 7000 रुपए मिलेंगे
बी श्रेणी के खिलाडिय़ों को यह पेंशन मिलेगी
- एशियन गेम्स में पदक विजेता को 6000
- एशियन चैम्पियनशिप में पदक विजेता को 6 000
- कॉमनवेल्थ गेम में पदक विजेता को 6000
- कॉमनवेल्थ चैम्पियनशिप में पदक विजेता को 6000
स श्रेणी के खिलाडिय़ों को यह पेंशन मिलेगी
- अर्जुन पुरस्कार विजेता को 7000
- महाराणा प्रताप पुरस्कार विजेता के 6000
- गुरु द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता को 7000
- गुरु विशिष्ठ पुरस्कार विजेता को 6000
द श्रेणी में इन्हें मिलेगी पेंशन
- डीफ, डम्फ ब्लाइंड एवं विमंदित के अन्तरराष्ट्रीय खेल पुरस्कार जीतने पर 6000
य श्रेणी में खिलाडिय़ों को मिलेगी यह पेंशन
- ग्रेंड स्लेम पदक विजेता को 6०००
- आल इंगलैंड बैडमिंटन पदक विजेता को 6000
- थॉमस उबेर कप पदक विजेता को 6000
- साउथ एशियन कप पदक विजेता को 6000
- पैरा खिलाडिय़ों को पेंशन मुख्य प्रतियोगिता के समकक्ष खिलाड़ी के अनुसार मिलेगी



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.