नई दिल्ली । कहा जाता है रिकार्ड्स बनते ही हैं टूटने के लिए क्रिकेट के खेल में तो यह अक्सर देखा गया है एक रिकॉर्ड बनता है और दूसरा टूटता है । वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच किंग्सटन ओवल बारबडोस में खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मैच लगातार चर्चाओं में बना हुआ है । इस डे-नाइट मैच में रिकॉर्ड्स और हड्डिया दोनों टूटें हैं |
रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है मैच
इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिला है जब वेस्टइंडीज़ की धरती पर एक दिन में 20 विकेट गिरे हो । तीसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो श्रीलंका ने 99/5 रन से आगे खेलना शुरु किया, लेकिन वेस्टइंडीज़ के गेंदबाज़ों ने मेहमानों की पारी को 154 रन समेट दिया। इसके बाद श्रीलंका के गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विंडीज़ की दूसरी पारी सिर्फ 93 रनों पर ढेर कर दी। इसके बाद तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 81 रन बना लिए। इस तरह ब्रिजटाउन टेस्ट के तीसरे दिन कुल मिलाकर 20 विकेट गिरे, जो कि कैरिबियाई धरती पर एक दिन में सबसे ज़्यादा विकेट गिरने का रिकॉर्ड है । इससे पहले वेस्टइंडीज़ में एक दिन में सबसे ज़्यादा विकेट 18 विकेट का रिकॉर्ड था। जो 2015 में इंग्लैंड के दौरे के दौरान बना था।
दोनों टीमों ने मिलकर लिखा नया अध्याय
वेस्टइंडीज़ और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 93 रनों पर समेटने के बाद श्रीलंका को तीसरे टेस्ट मैच में जीत के लिए केवल 63 रनों की दरकार है। भले ही इस टेस्ट में श्रीलंका जीत के करीब हो, लेकिन वेस्टइंडीज के पास भी मौक़ा है वी 5 विकेट ले कर इस रोमांचक मैच को अपने नाम कर सकता है ।
वेस्टइंडीज के कप्तान ने भी बनाया रिकॉर्ड
जेसन होल्डर ने श्रीलंका की दूसरी पारी में पांच में 4 विकेट हासिल किये हैं और वो मैच में 40 रन देकर 8 विकेट हासिल कर चुके हैं। जो कि किसी भी कैरिबियाई कप्तान का टेस्ट में दूसरा सर्वश्रष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले कॉटनी वॉल्श ने 1994-95 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 55 रन देकर 13 विकेट हासिल किए थे। इसी के साथ श्रीलंका के खिलाफ किसी भी टीम के कप्तान का ये दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। मैच के चौथे दिन होल्डर के पास इन दोनों रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ने का मौका होगा।





No comments:
Post a Comment